Exclusive

US-Iran War: होर्मुज संकट के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटाया

US Navy Secretary Removed:पश्चिम एशिया में युद्ध की आग लगातार भड़कती जा रही है। 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच सीधी भिड़ंत देखने को मिल रही है। इस वर्चस्व की लड़ाई का मुख्य अखाड़ा अब ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) बन चुका है। होर्मुज में बढ़ते तनाव और ईरान के आक्रामक रवैये के बीच, अमेरिका के रक्षा विभाग (Pentagon) में एक बहुत बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली है। अमेरिकी प्रशासन ने आनन-फानन में अपने नौसेना सचिव (नेवी चीफ) जॉन सी. फेलन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है।

पेंटागन में आंतरिक कलह? नेवी चीफ की अचानक छुट्टी

गुरुवार को अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा की गई इस घोषणा ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।

  • पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि नौसेना सचिव जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ रहे हैं।
  • फेलन की जगह अब हंग काओ को कार्यवाहक नेवी चीफ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • हालांकि आधिकारिक तौर पर फेलन को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया है, लेकिन सूत्रों का दावा है कि फेलन ने खुद इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि उन्हें पद से बर्खास्त किया गया है।
  • यह रक्षा विभाग में चल रहे भारी फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। इससे पहले 2 अप्रैल को रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने अमेरिकी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ रैंडी जॉर्ज को भी बिना कारण बताए पद से हटा दिया था। लगातार हो रही इन बर्खास्तगियों से पेंटागन के अंदरूनी मतभेदों और तनाव की खबरें तेज हो गई हैं।

होर्मुज में ईरान का आतंक और अमेरिकी नाकेबंदी

नेवी चीफ को हटाने का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी नौसेना होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़ी चुनौती का सामना कर रही है।

  • अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर कड़ी नाकेबंदी कर रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी बलों ने अब तक 29 जहाजों को वापस लौटाया है जो प्रतिबंधों को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।
  • इस नाकेबंदी से बौखलाए ईरान ने भी होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले तेज कर दिए हैं।
  • बुधवार को ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज में तीन जहाजों को निशाना बनाया। इनमें से दो जहाजों ‘एमएससी फ्रांन्सेस्का’ और ‘एपामिनोड्स’ को कब्जे में लेकर ईरान ले जाया गया है, जबकि एक अन्य जहाज ‘यूफोरिया’ पर हमला किया गया।

होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही ठप होने से वैश्विक व्यापार पर गहरा असर पड़ रहा है। अमेरिका के अंदरूनी सैन्य बदलाव क्या इस संकट को सुलझा पाएंगे, या स्थिति और बिगड़ेगी, यह देखना अहम होगा।

Related Articles

Back to top button