Chhattisgarh NewsExclusive

Raipur Cyber Fraud: 500 केस, ज्यादातर आरोपी अब भी फरार

रायपुर/जनदखल। Raipur Cyber Fraud के मामले राजधानी में लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के अलग-अलग थानों में अब तक साइबर ठगी के करीब 500 मामले सामने आ चुके हैं। पुलिस FIR तो दर्ज कर रही है, लेकिन ज्यादातर मामलों में आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे। इसकी बड़ी वजह यह है कि ज्यादातर आरोपी दूसरे राज्यों से जुड़े हैं।

इसलिए नहीं पकड़े जाते आरोपी

साइबर ठग ज्यादातर मामलों में दूसरों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं। ठगी की रकम पहले एक खाते में भेजी जाती है, फिर कई खातों में घुमाई जाती है और अलग-अलग शहरों से निकाल ली जाती है। जब तक पुलिस असली खातों और उनके धारकों तक पहुंचती है, तब तक असली आरोपी फरार हो चुके होते हैं। केस दर्ज होने में देरी भी एक वजह है।

Raipur Cyber Fraud: दूसरे राज्यों से ऑपरेट होते गिरोह

साइबर ठगी करने वाले गिरोह आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में ठिकाना बनाकर रायपुर समेत पूरे प्रदेश के लोगों को झांसे में लेते हैं।

कई चर्चित मामले अब तक अनसुलझे

फाफाडीह में कॉल सेंटर चलाकर अमरीकी नागरिकों से ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। खमतराई में रेलवेकर्मी और डीडी नगर में रिटायर्ड रेलवेकर्मी से ठगी समेत कई थानों के मामलों के आरोपी भी अब तक फरार हैं।

5.49 करोड़ होल्ड, 1.77 करोड़ लौटेंगे

रायपुर रेंज में पुलिस ने कुल 5 करोड़ 49 लाख 12 हजार 932 रुपये होल्ड कराए हैं। इनमें से 1 करोड़ 76 लाख 79 हजार 73 रुपये लौटाने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया है और इसकी प्रक्रिया चल रही है। ऑनलाइन ठगी होते ही टोल फ्री नंबर 1930 पर कॉल करने से केंद्रीय स्तर पर रकम बचाने की कोशिश तुरंत शुरू हो जाती है।

साइबर ठगी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर भी की जा सकती है। रायपुर की खबरें और साइबर ठगी की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button