ExclusiveChhattisgarh News

CG IT Raid: 2 करोड़ कैश, 1 करोड़ के गहने जब्त, 12 ठिकानों पर जांच

रायपुर/जनदखल। CG IT Raid में आयकर विभाग की कार्रवाई अब आखिरी चरण में पहुंच गई है। कोयला, लोहा और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े बार्बरिक और PRA ग्रुप के 36 ठिकानों पर छापेमारी के बाद अब जांच 12 ठिकानों तक सिमट गई है। अब तक 2 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी और 1 करोड़ रुपये की ज्वेलरी जब्त की जा चुकी है।

18 नवंबर को पड़ा था छापा

आयकर विभाग की करीब 150 सदस्यों की टीम ने 18 नवंबर को रायपुर, बिलासपुर, सूरजपुर, अंबिकापुर और रायगढ़ के 36 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। पिछले चार दिन की तलाशी में बोगस बिलिंग, कच्चे लेनदेन, प्रॉपर्टी, निवेश, स्टॉक, कैश ट्रांजैक्शन और बैंक में जमा रकम से जुड़े दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार देर रात तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी।

CG IT Raid: बोगस बिल से टैक्स चोरी

आरोप है कि टैक्स बचाने के लिए कारोबार का बड़ा हिस्सा कच्चे और कैश में किया जाता था। इसके लिए बोगस बिलिंग का सहारा लिया गया। ज्यादातर गड़बड़ी कोयला और लोहे की खरीद-बिक्री, लेनदेन और स्टॉक में बताई जा रही है।

डेढ़ दर्जन से ज्यादा लॉकर खुलेंगे

सोमवार से डेढ़ दर्जन से ज्यादा बैंक लॉकरों की जांच शुरू होगी। तलाशी में ग्रुप के दफ्तरों से कच्चे-पक्के लेनदेन से जुड़े डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनमें टैक्स चोरी का हिसाब रखे जाने की जानकारी मिली है। इनका बैकअप लिया जा रहा है।

10 साल में 100 गुना बढ़ा कारोबार

इस समूह पर 2015-16 में भी आयकर छापा पड़ा था, तब कारोबार छोटा था। पिछले 10 साल में कारोबार करीब 100 गुना बढ़ गया, लेकिन टैक्स उस हिसाब से कम आ रहा था। इसी को देखते हुए वित्तीय लेनदेन, टैक्स रिटर्न और हिसाब-किताब की जांच की जा रही है। ग्रुप की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

आयकर से जुड़ी आधिकारिक जानकारी आयकर विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। IT रेड की खबरें और छत्तीसगढ़ की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button