NationalExclusiveOther

8th Pay Commission: 37,800 बेसिक पर कितनी बनेगी नई सैलरी

नई दिल्ली/जनदखल। 8th Pay Commission को लेकर देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर की है, क्योंकि इसी से नई बेसिक सैलरी तय होगी। हालांकि केंद्र सरकार ने अभी फिटमेंट फैक्टर पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर

फिटमेंट फैक्टर एक गुणांक है, जिससे मौजूदा बेसिक पे को गुणा करके नई बेसिक सैलरी निकाली जाती है। उदाहरण के लिए अगर किसी की मौजूदा बेसिक 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.10 तय होता है, तो नई बेसिक 37,800 रुपये होगी। वहीं 3.83 फिटमेंट फैक्टर पर यही बेसिक 68,940 रुपये तक जा सकती है।

8th Pay Commission: 37,800 बेसिक पर संभावित सैलरी

अगर आपकी मौजूदा बेसिक 37,800 रुपये है, तो अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर पर नई बेसिक इस तरह हो सकती है:

फिटमेंट फैक्टरसंभावित नई बेसिक
1.9272,576 रुपये
2.0075,600 रुपये
2.2886,184 रुपये
2.5797,146 रुपये
3.831,44,774 रुपये

फिटमेंट फैक्टर जितना ज्यादा होगा, नई बेसिक भी उतनी ही ज्यादा होगी। ये सभी आंकड़े सिर्फ अनुमान हैं।

कर्मचारी संगठन मांग रहे 3.83

फिलहाल विशेषज्ञ 2.10 के आसपास फिटमेंट फैक्टर का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि कर्मचारी संगठन 3.83 की मांग कर रहे हैं। दोनों के बीच का अंतर ही तय करेगा कि कर्मचारियों की जेब में कितना ज्यादा पैसा आएगा।

कब आएगा अंतिम फैसला

8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर और नया पे मैट्रिक्स अभी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है। अनुमान है कि आयोग की रिपोर्ट मई 2027 के आसपास आ सकती है। असली बढ़ोतरी आयोग की सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही साफ होगी। प्रकाश गुरुपर्व की वजह से आज शेयर बाजार बंद रहा।

वेतन आयोग की आधिकारिक जानकारी वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग की वेबसाइट पर मिलती है। वेतन आयोग की खबरें और कर्मचारियों की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button