Chhattisgarh News

Durg Development Projects:दुर्ग जिले को मिलेगी 402 करोड़ के 362 विकास कार्यों की बड़ी सौगात, CM विष्णु देव साय करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

Durg Development Projects: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 40,212.70 लाख रुपये (करीब 402.12 करोड़ रुपये) की लागत से 362 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

इसमें 11,858.75 लाख रुपये की लागत से 39 कार्यों का लोकार्पण और 28,353.95 लाख रुपये की लागत से 323 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में सड़क, नाली, भवन, आवास और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

भिलाई, चरोदा, रिसाली और अहिवारा को मिली बड़ी सौगात(Durg Development Projects)

जिले के चारों प्रमुख नगरीय निकायों में बड़े पैमाने पर निर्माण और विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। निकायवार कार्यों का विवरण इस प्रकार है:

नगरीय निकायलोकार्पण (कार्य और लागत)भूमिपूजन (कार्य और लागत)
नगर पालिक निगम भिलाई23 कार्य (1,341.35 लाख रुपये)182 कार्य (5,495.73 लाख रुपये)
नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा11 कार्य (6,516.75 लाख रुपये)97 कार्य (4,114.581 लाख रुपये)
नगर पालिक निगम रिसाली2 कार्य (3,956.34 लाख रुपये)22 कार्य (2,955.20 लाख रुपये)
नगर पालिका परिषद अहिवारा3 कार्य (44.31 लाख रुपये)7 कार्य (2,156.41 लाख रुपये)

अन्य प्रमुख विभागों के भूमिपूजन कार्य

नगरीय निकायों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों की करोड़ों की योजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी:

  • लोक निर्माण विभाग (PWD): 12,170.03 लाख रुपये की लागत से 6 कार्य।
  • छत्तीसगढ़ कृषि विपणन मंडी बोर्ड: 674.17 लाख रुपये की लागत से 1 कार्य।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना: 469.19 लाख रुपये की लागत से 6 कार्य।
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE): 247.23 लाख रुपये की लागत से 1 कार्य।
  • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अन्य विकास मद: 71.41 लाख रुपये की लागत से 1 कार्य।

वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री के प्रवास को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संभाग आयुक्त एस.एन. राठौर, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने नगर निगम रिसाली, भिलाई और भिलाई-3 चरोदा के कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मंच, सामग्री वितरण, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम और वाहन पार्किंग व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अमले को तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button