Petrol Diesel Price Today:पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: क्रूड ऑयल 92 डॉलर तक फिसला, फिर भी घरेलू बाजार में राहत; चेक करें अपने शहर के ताजा दाम

Petrol Diesel Price Today:देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने आज शनिवार सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। आम जनता के लिए राहत भरी खबर यह है कि आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दरें स्थिर बनी हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इस हफ्ते कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी देखी गई है। पिछले सप्ताह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार बिकने वाला कच्चा तेल अब घटकर 92 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। हालांकि, यह स्तर भी फरवरी में युद्ध शुरू होने से पहले के 70 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले अब भी काफी ऊंचा है।
नुकसान के बावजूद क्यों नहीं बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम?(Petrol Diesel Price Today)
कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊंची होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़ा रही हैं। इसके पीछे प्रमुख वजह देश में चल रहा आगामी त्योहारों का सीजन माना जा रहा है।
हाल ही में आई रिपोर्टों के अनुसार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 5 रुपये और डीजल पर करीब 23 रुपये प्रति लीटर का घाटा उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद आम उपभोक्ताओं को महंगाई के झटके से बचाने के लिए कीमतों को यथावत रखा गया है।
प्रमुख महानगरों और शहरों में पेट्रोल के ताजा रेट (रुपये प्रति लीटर)
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल के दाम इस प्रकार दर्ज किए गए हैं:
- नई दिल्ली: 102.12 रुपये
- कोलकाता: 113.51 रुपये
- मुंबई: 111.21 रुपये
- चेन्नई: 107.76 रुपये
- गुरुग्राम: 102.97 रुपये
- नोएडा: 101.77 रुपये
- बेंगलुरु: 110.97 रुपये
- भुवनेश्वर: 108.97 रुपये
- चंडीगढ़: 102.20 रुपये
- हैदराबाद: 115.73 रुपये
- लखनऊ: 113.81 रुपये
- तिरुवनंतपुरम: 115.49 रुपये
जानिए आपके शहर में डीजल के क्या हैं दाम (रुपये प्रति लीटर)
डीजल की कीमतों पर नजर डालें तो विभिन्न शहरों में आज के भाव इस प्रकार हैं:
- नई दिल्ली: 95.20 रुपये
- कोलकाता: 99.82 रुपये
- मुंबई: 97.83 रुपये
- चेन्नई: 99.55 रुपये
- गुरुग्राम: 95.64 रुपये
- नोएडा: 95.26 रुपये
- भुवनेश्वर: 100.68 रुपये
- चंडीगढ़: 89.47 रुपये
- हैदराबाद: 103.86 रुपये
- जयपुर: 98.50 रुपये
- पटना: 99.80 रुपये
- तिरुवनंतपुरम: 104.41 रुपये
4 महीने से स्थिर हैं तेल की कीमतें
घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में आखिरी बार इजाफा मई के महीने में देखा गया था। उस दौरान कंपनियों ने एक के बाद एक 4 बार में कीमतों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद से अब तक करीब 4 महीनों से तेल की कीमतें पूरी तरह स्थिर बनी हुई हैं।






