Entertainment

Govinda, Sunita Ahuja:’मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं, जो मेरा घर बर्बाद कर रहे हैं…’: कोमल रानी से गोविंदा के अफेयर की अफवाहों के बीच पत्नी सुनीता का छलका दर्द

Govinda, Sunita Ahuja:बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा (Govinda) लगभग 7 सालों के लंबे ब्रेक के बाद फिल्म ‘रूपा’ (Rupa) से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लेकिन, उनकी इस कमबैक फिल्म से ज्यादा आजकल उनके और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के कथित अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। इन अफवाहों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का दर्द छलक पड़ा है। हाल ही में कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं सुनीता ने मीडिया के सामने अपनी निजी जिंदगी की उथल-पुथल का जिक्र किया।

‘मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं, माता उनका नाश करें'(Govinda, Sunita Ahuja)

दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर आकर सुनीता आहूजा ने कहा, “मैं आज माता रानी का दर्शन करने आई हूं। आप सब जानते हैं कि महाकाली राक्षसों का नाश करती हैं। मेरे जीवन में भी कुछ राक्षस हैं और मैं माता के दरबार में यही बोलने आई हूं कि उनका भी नाश करें।”

पब्लिसिटी के लिए टूट रहा है घर? मीडिया से की अपील

सुनीता ने बिना किसी का नाम लिए मीडिया में चल रही चर्चाओं पर भारी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सिर्फ मीडिया की सुर्खियों में बने रहने और पब्लिसिटी के चक्कर में यह सब कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा, “मैं चाहती हूं कि आप लोग इन सबको सपोर्ट न करें। अगर आपके घर की बेटी या बहू के साथ ऐसा हो रहा होता, तो आप क्या करते? जो भी मेरे साथ हो रहा है, वो अच्छा नहीं हो रहा है। बिना किसी मतलब के मेरा घर टूट रहा है।”

सुनीता ने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि सभी औरतें और आज के ‘जेन-जी’ (Gen-Z) बच्चे मेरे लिए स्टैंड लें। आप लोगों को भी मुझे सपोर्ट करना चाहिए। मैं माता से यही मांगने आई हूं कि जो मेरा घर बर्बाद कर रही है, माता उसे देखें। मैं चाहती हूं कि मेरे जीवन से यह संकट जल्दी हट जाए।”

इंसान धोखेबाज होते हैं, जानवरों से प्यार करो- सुनीता

इससे पहले मुंबई एयरपोर्ट पर गणपति उत्सव के दौरान भी सुनीता का एक बड़ा बयान सामने आया था। जब वह अपने पालतू कुत्ते ‘विंटर’ के साथ थीं, तब उन्होंने पैपराजी से कहा था, “इंसानों को जितना भी प्यार करो, कोई फायदा नहीं है। वे धोखा ही देते हैं। जानवरों को प्यार करो, देखो, हमेशा चिपके रहते हैं। इंसान धोखेबाज होते हैं।”

गोविंदा की सफाई- ‘प्रार्थना करने गए थे, अफेयर नहीं है’

लगातार हो रही चर्चाओं (लालबागचा राजा पंडाल और एयरपोर्ट पर साथ दिखने) पर हाल ही में गोविंदा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी थी। एएनआई (ANI) को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने कहा, “मेरी निजी जिंदगी किसी और के लिए चर्चा का विषय नहीं होनी चाहिए। मैं सिर्फ अपना काम कर रहा हूं और कोमल के साथ एक पेशेवर (Professional) रिश्ता है।”

लालबागचा राजा के दर्शन पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा, “हम अपनी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ के लिए प्रार्थना करने गए थे। इससे पहले भी मैं करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ मंदिरों में गया था और वे फिल्में बहुत बड़ी हिट साबित हुई थीं।”

गोविंदा ने इसे अपने खिलाफ एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि यह उन्हें उनके परिवार से अलग करने और समाज में उनकी साफ-सुथरी छवि को खराब करने का एक सोची-समझी योजना का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button