CG DEO Salary Hold: 19 जिलों के DEO का वेतन रोका गया

CG News (रायपुर): CG DEO Salary Hold की कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ऑनलाइन अटेंडेंस से जुड़ी जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों यानी DEO का वेतन रोक दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस कार्रवाई को सही ठहराया है।
गूगल शीट में मांगी थी जानकारी
संचालनालय ने 8 और 16 अक्टूबर को सभी DEO को एक गूगल शीट भेजी थी। इसमें उन शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई थी जो VSK एप पर हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। साथ ही उन स्कूलों का ब्योरा भी मांगा गया था, जहां ऑनलाइन हाजिरी शुरू ही नहीं हुई। कई स्कूल ऐसे हैं जहां एक भी कर्मचारी ने एप पर हाजिरी दर्ज नहीं की।
CG DEO Salary Hold: स्मरण पत्र के बाद भी लापरवाही
तय समय बीतने के बाद भी कई जिलों से रिपोर्ट नहीं आई। इसके बाद संचालनालय ने 3 और 4 नवंबर को स्मरण पत्र जारी किए और जल्द रिपोर्ट जमा करने की चेतावनी दी। इसके बावजूद 19 जिलों के अधिकारियों ने आदेश को गंभीरता से नहीं लिया।
इन जिलों के DEO पर कार्रवाई
जिन जिलों के DEO का वेतन रोका गया है, उनमें रायपुर, दुर्ग, नारायणपुर, सरगुजा, कोंडागांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, धमतरी, कोरबा, कबीरधाम, बस्तर, मुंगेली, सुकमा, बालोद, दंतेवाड़ा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया शामिल हैं।
मंत्री बोले, यह अनुशासनहीनता
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सत्र शुरू होने से पहले ही VSK एप से हाजिरी अनिवार्य करने की जानकारी दी गई थी। सैकड़ों शिक्षकों के अटैचमेंट भी खत्म किए गए। इसके बाद भी कई DEO रिपोर्ट नहीं भेज रहे थे। उन्होंने कहा कि जानकारी न भेजना अनुशासनहीनता है और लापरवाही पर कार्रवाई गलत नहीं है।
स्कूल शिक्षा की आधिकारिक जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ की वेबसाइट पर मिलती है। शिक्षा विभाग की खबरें और छत्तीसगढ़ की खबरें जनदखल पर पढ़ें।






