GTA 6 Launch: 12 लाख लोगों ने ली छुट्टी, 1.2 करोड़ प्री-ऑर्डर

नई दिल्ली: GTA 6 Launch को लेकर दुनियाभर के गेमर्स में जबरदस्त उत्साह है। Grand Theft Auto 6 यानी GTA 6 करीब 13 साल बाद गेम के नए वर्जन के रूप में आ रहा है। रिलीज से पहले ही इसकी दीवानगी ऐसी है कि कोई दफ्तर से छुट्टी ले रहा है तो कोई गेम सबसे पहले खेलने के लिए कंसोल की लोकेशन तक बदल रहा है।
ब्रिटेन में 12 लाख से ज्यादा ने ली छुट्टी
HR सॉफ्टवेयर कंपनी BrightHR के आंकड़ों के अनुसार ब्रिटेन में करीब 70 हजार कंपनियों में काम करने वाले 12 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने गेम की लॉन्चिंग के आसपास छुट्टी ली है। इनमें से 4.6 प्रतिशत कर्मचारियों ने छुट्टी की वजह सीधे GTA 6 बताई है।
GTA 6 Launch: प्री-ऑर्डर से अरबों की कमाई
मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टावर के मुताबिक गेम को करीब 1.2 करोड़ प्री-ऑर्डर मिल चुके हैं। इससे लगभग 1.18 अरब डॉलर की कमाई का अनुमान है। गेम का साइज करीब 212 GB बताया जा रहा है। इतनी बड़ी फाइल के डाउनलोड को देखते हुए ब्रिटेन के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने नेटवर्क क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।
अमेरिकी सैनिकों को भी छुट्टी का ऑफर
जॉर्जिया के फोर्ट स्टीवर्ट में तैनात थर्ड इन्फैंट्री डिविजन ने सैनिकों को गेम के लिए 4 दिन की छुट्टी का ऑफर दिया। शर्त यह थी कि उन्हें कम से कम 2 साल की दोबारा भर्ती का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना होगा। इस ऑफर के लिए 130 सैनिक योग्य थे, जिनमें से 20 ने इसे चुना।
न्यूजीलैंड की लोकेशन का जुगाड़
कुछ गेमर्स गेम को दूसरों से पहले खेलने के लिए अपने कंसोल की लोकेशन न्यूजीलैंड सेट कर रहे हैं। समय के अंतर की वजह से वहां गेम पहले उपलब्ध हो सकता है। GTA 6 अब सिर्फ एक वीडियो गेम नहीं, बल्कि दुनियाभर में चर्चा का बड़ा इवेंट बन गया है।
गेम की आधिकारिक जानकारी रॉकस्टार गेम्स की वेबसाइट पर मिलती है। गेमिंग की खबरें और टेक की खबरें जनदखल पर पढ़ें।






