Chhattisgarh News

Dhamtari Mujgahan Murder Case: दीपांशु साहू हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 भेजे गए जेल

CG News (धमतरी): Dhamtari Mujgahan Murder Case में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पूर्व सरपंच चंद्रशेखर साहू के बेटे दीपांशु साहू की हत्या के मामले में अर्जुनी पुलिस ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 7 हो गई है। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

3 नए आरोपी, सभी रत्नाबांधा के

23 अक्टूबर को पकड़े गए तीनों आरोपी रत्नाबांधा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

  • शंकर नागरची (19 साल)
  • तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू (19 साल)
  • धनेश्वर नागरची (22 साल)

पहले पकड़े गए थे 4 आरोपी

इससे पहले 22 अक्टूबर को पुलिस ने फनेश्वर नेताम (18), रितेश नेताम (22), लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20) और नोहर यादव उर्फ काला (23) को गिरफ्तार किया था। ये सभी भी रत्नाबांधा क्षेत्र के निवासी हैं।

क्या हुआ था 21 अक्टूबर की रात?

21 अक्टूबर की रात करीब 10:20 से 10:30 बजे के बीच ग्राम मुजगहन में सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य सड़क पर पुरानी रंजिश को लेकर दीपांशु साहू और विकास साहू पर हमला किया गया। आरोप है कि रत्नाबांधा और पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों ने डंडे और धारदार चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल दीपांशु को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास साहू का इलाज अभी जारी है।

चाकू, डंडा और कपड़े जब्त

ताजा कार्रवाई में आरोपियों की निशानदेही पर स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा और वारदात के समय पहने कपड़े जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने क्या कहा?

CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि वारदात पुरानी रंजिश में की गई थी। SP भावना पांडेय के निर्देशन में अर्जुनी पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें: धमतरी की और खबरें | छत्तीसगढ़ क्राइम न्यूज

वेबसाइट लिंक: छत्तीसगढ़ पुलिस

Related Articles

Back to top button