Bhilai Steel Plant Quarter Rent:भिलाई स्टील प्लांट के आवासधारियों को बड़ी राहत: CM विष्णुदेव साय की पहल पर 75% तक घटा किराया

Bhilai Steel Plant Quarter Rent: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों को एक बड़ी आर्थिक सौगात मिली है। बीएसपी प्रबंधन ने रिटेंशन और थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया घटाकर अब एकमुश्त 6 रुपये प्रति वर्गफीट प्रतिमाह कर दिया है। इस फैसले से टाउनशिप के करीब 3,946 आवासधारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
किराए में 75 प्रतिशत तक की भारी कटौती मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग ने 2 नवंबर 2026 को संशोधित किराया दर का आदेश जारी किया है:
- रिटेंशन स्कीम के आवासों का किराया 24 रुपये से घटाकर 6 रुपये प्रति वर्गफीट कर दिया गया है, जो सीधे 75% की राहत है।
- 500 वर्गफीट के मकान के लिए अब 12,000 रुपये के बजाय मात्र 3,000 रुपये किराया देना होगा, जिससे परिवारों को सालाना 1.08 लाख रुपये की बचत होगी।
- थर्ड पार्टी श्रेणी के आवासों का किराया भी 8 रुपये से घटाकर 6 रुपये कर दिया गया है।
पुराने किराए का भी होगा समायोजन संशोधित आदेश में नई किराया दर को पूर्व प्रभाव से लागू करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पुरानी अवधि के किराए की पुनर्गणना होगी और पूर्व में अधिक दर से जमा की गई अतिरिक्त राशि को समायोजित किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक फैसले के बाद 3 नवंबर को भिलाई स्टील प्लांट के सेवानिवृत्त कार्मिक और थर्ड पार्टी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और दुर्ग-भिलाई के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।



