Chhattisgarh News

Durg Barauni Special Train:दिवाली और छठ पर रेलवे की सौगात: दुर्ग-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Durg Barauni Special Train: दीपावली और छठ पूजा के दौरान बिहार जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने एक बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा देने के लिए दुर्ग-बरौनी-दुर्ग के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन (Puja Special Train) चलाई जा रही है। इस ट्रेन के दोनों दिशाओं में कुल 3-3 फेरे संचालित किए जाएंगे।

दुर्ग-बरौनी स्पेशल (08755) का शेड्यूल यह ट्रेन दुर्ग से प्रत्येक बुधवार (4, 11 और 18 नवंबर 2026) को सुबह 10.30 बजे रवाना होगी।

  • रायपुर में यह 11.15 बजे, भाटापारा 12.12 बजे, बिलासपुर 1.15 बजे, चांपा 2.14 बजे और रायगढ़ 3.08 बजे पहुंचेगी।
  • विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ट्रेन अगले दिन सुबह 11.00 बजे बरौनी पहुंचेगी।

बरौनी-दुर्ग स्पेशल (08756) का शेड्यूल वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार (5, 12 और 19 नवंबर 2026) को बरौनी से दोपहर 2.00 बजे प्रस्थान करेगी।

  • अगले दिन रायगढ़ 12.25 बजे, बिलासपुर 3.55 बजे, भाटापारा शाम 7.10 बजे और रायपुर रात 9.05 बजे पहुंचेगी।
  • रायपुर से रवाना होकर यह रात 11.05 बजे दुर्ग स्टेशन पहुंचेगी।

प्रमुख ठहराव और कोच की सुविधा इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ के अलावा झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रहेगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 13 एसी थर्ड (AC 3-Tier), 3 स्लीपर, 2 सामान्य श्रेणी (General) और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस (NTES) या रेलमदद ऐप से समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें।

Related Articles

Back to top button