Chhattisgarh NewsExclusive

Nava Raipur Textile Park: छत्तीसगढ़ में 235 करोड़ का निवेश, 4650 युवाओं को मिलेगी नौकरी

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए 1 बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नवा रायपुर में स्थापित किए जा रहे Nava Raipur Textile Park में पहली यूनिट का भूमिपूजन हो गया है। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

235 करोड़ का भारी निवेश

तमिलनाडु की जानी-मानी कंपनी स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (Swift Textiles Pvt Ltd) नवा रायपुर में अपनी नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगा रही है। कंपनी इस प्रोजेक्ट में कुल 235 करोड़ रुपए का भारी निवेश कर रही है। इस बड़ी यूनिट के शुरू होने से छत्तीसगढ़ के 4650 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। राज्य को टेक्सटाइल सेक्टर में 1 नई पहचान दिलाने के लिए इसे 1 बड़ा कदम माना जा रहा है।

81 एकड़ में बन रहा है आधुनिक टेक्सटाइल पार्क

नवा रायपुर में बन रहा यह टेक्सटाइल पार्क कुल 81 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ निवेशकों के लिए 2758 वर्गमीटर से लेकर 38180 वर्गमीटर तक के प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। उद्योग विभाग ने यहाँ पक्की सड़कें, पॉवर सब-स्टेशन, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं विकसित की हैं।

युवाओं और महिलाओं को मिलेगा फायदा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि इस फैक्ट्री से ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों की महिलाओं को बड़ा फायदा होगा। वहीं मंत्री ओपी चौधरी ने ऐलान किया कि छत्तीसगढ़ जल्द ही देश का नया टेक्सटाइल हब बनेगा। सरकार निवेशकों को बिजली, पानी और हर तरह की कनेक्टिविटी प्राथमिकता से उपलब्ध कराएगी।

Related Articles

Back to top button