Entertainment

Rise and Fall Season 2:’राइज एंड फॉल 2′ में करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच महासंग्राम: औरंगजेब, संभाजी महाराज और राम मंदिर पर तीखी बहस, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

Rise and Fall Season 2:मशहूर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ (Rise and Fall Season 2) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। शो के कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से एक-दूसरे पर तीखे वार कर रहे हैं। शुरुआत में बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर की नोकझोंक ने सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब टीवी के जाने-माने एक्टर करण पटेल (Karan Patel) और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) के बीच हुई तीखी बहस ने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है।

सोमवार के एपिसोड के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर करण पटेल और स्वरा भास्कर ट्रेंड करने लगे हैं।

“मैंने आपका काम नहीं, आपको सिर्फ विवादों में देखा है…”(Rise and Fall Season 2)

सोमवार के एपिसोड में पेंटहाउस में मौजूद करण पटेल और स्वरा भास्कर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। करण ने स्वरा पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वह उन्हें उनके काम से नहीं, बल्कि उनके विवादों (Controversies) के लिए जानते हैं।

करण ने स्वरा से कहा, “मैंने आपका काम नहीं देखा है, लेकिन मैंने आपको कुछ विवादों में जरूर देखा है।” इस पर स्वरा ने तंज कसते हुए जवाब दिया, “तब तो आप मेरे फैन बन गए होंगे।”

स्वरा के इस जवाब पर करण पटेल ने पलटवार करते हुए कहा, “ऐसा बिल्कुल नहीं है। मुझे आप जैसे लोगों पर दया आती है, जिन्हें सिर्फ अपनी रोजी-रोटी के लिए अपनों की ही बुराई करनी पड़ती है।”

करण पटेल ने उठाया संभाजी महाराज और औरंगजेब का मुद्दा

बहस के दौरान इस्लाम कुबूल करने और इतिहास का गंभीर मुद्दा भी सामने आ गया। करण ने अपनी बात को मजबूत करते हुए कहा, “छत्रपति संभाजी महाराज की आंखें निकाल ली गई थीं, उन्हें कई दिनों तक सताया गया था। औरंगजेब ने उनसे इस्लाम स्वीकार करने को कहा था। तब उन्होंने दहाड़ कर कहा था, ‘अगर तुम अपनी बेटी भी मुझे दे दो, तब भी मैं इस्लाम कुबूल नहीं करूंगा।’ इसी तरह हम आज तक बचे हैं। हम आपके जैसे अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकते, जिन्हें हमारी विरासत तक समझ नहीं आती।”

राम मंदिर vs इंदिरा मेमोरियल पर भिड़े दोनों

करण की इन बातों का जवाब देते हुए स्वरा ने कहा कि इससे बेहतर होता कि सभी भारतीय इन सब बातों के बजाय देश में स्कूल बनाने के बारे में सोचते।

स्वरा के इस ‘स्कूल ज्ञान’ पर करण ने फिर से करारा जवाब दिया और कहा, “जो लोग 45 एकड़ में बने ‘इंदिरा मेमोरियल’ का जश्न मनाते हैं और वही लोग जब 2 एकड़ में बने ‘राम मंदिर’ (Ram Mandir) से नफरत करते हैं, तो उन्हें दूसरों को ज्ञान नहीं देना चाहिए।”

सोशल मीडिया पर करण पटेल की तारीफ, स्वरा हुईं ट्रोल

इस तीखे एपिसोड के टेलिकास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स करण पटेल का जमकर समर्थन कर रहे हैं।

  • एक यूजर ने लिखा, “पहली बार किसी ने स्वरा को इतना तगड़ा जवाब दिया है।”
  • दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “अब स्वरा को अक्ल आएगी, शो में उससे भी टक्कर के लोग हैं।”
  • एक फैन ने लिखा, “करण के इस जवाब पर हमें गर्व है।”
  • हालांकि, कुछ लोगों ने इस बहस की आलोचना भी की और लिखा कि रियलिटी शो में हिंदू-मुस्लिम जैसे मुद्दे नहीं उठाए जाने चाहिए।

सिवेत तोमर हुए शो से बाहर

गौरतलब है कि 26 सितंबर को शुरू हुए इस शो में 15 कंटेस्टेंट बेसमेंट और पेंटहाउस के लिए लड़ रहे हैं। शो की शुरुआत में ही कंटेस्टेंट सिवेत तोमर (Siwet Tomar) ने शहजाद पूनावाला के साथ हाथापाई कर दी थी, जिसकी सजा के तौर पर उन्हें शो से बाहर (Evict) कर दिया गया है। सिवेत के निकाले जाने पर करण और स्वरा ने शो में काफी विरोध भी जताया था।

Related Articles

Back to top button