Orry Wedding Jaipur:ओरी ने जयपुर में रचाई ‘फेक वेडिंग’: एयरपोर्ट पर दिखाई शादी की अंगूठी, बोले- ‘अब मुंबई में होगा रिसेप्शन’

Orry Wedding Jaipur:सोशल मीडिया की दुनिया के सबसे चर्चित और रहस्यमयी इन्फ्लुएंसर्स में से एक, ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) उर्फ ‘ओरी’ (Orry) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपने अनोखे स्टाइल और अजीबोगरीब हरकतों से इंटरनेट पर छाए रहने वाले ओरी ने सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट पर अपनी ‘शादी’ की अंगूठी फ्लॉन्ट (Flaunt) करके सबको चौंका दिया।
जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होने से पहले ओरी ने पैपराजी के सामने अपनी शादी का ऐलान किया। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो ओरी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, “शादी जयपुर में हो चुकी है। अब मुंबई में रिसेप्शन होगा।”
क्या सच में हो गई ओरी की शादी? जानें असली सच(Orry Wedding Jaipur)
अगर आप सोच रहे हैं कि ओरी ने सच में किसी के साथ सात फेरे ले लिए हैं, तो ठहरिए! दरअसल, यह कोई असली और पारंपरिक शादी (Traditional Wedding) नहीं थी, बल्कि फैशन और मनोरंजन की दुनिया का एक क्रिएटिव ‘फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट’ (Fake Wedding Concept) था।
27 सितंबर की रात जयपुर के मशहूर होटल फेयरमॉन्ट में एक खास फैशन इवेंट आयोजित किया गया था। इस इवेंट को मार्केटिंग स्ट्रेटजी के तहत ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से प्रमोट किया गया था। इस पूरे फैशन इवेंट की थीम ही ओरी की शादी पर आधारित थी। इस कार्यक्रम में ओरी ने दूल्हे के लिबास में शानदार रैंप वॉक की और ‘खुद से शादी करने’ (Sologamy) की बात कहकर वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
फेक वेडिंग के जरिए लॉन्च हुआ फैशन ब्रांड
जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एक नए फैशन ब्रांड को बेहद अनोखे और अनकन्वेंशनल अंदाज में लॉन्च करना था। इस ‘फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट’ को कामयाब बनाने के लिए कार्यक्रम में कई नेशनल मॉडल्स, नामी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, एक्टर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज चेहरे मौजूद रहे।
पूरे वेन्यू को एक भव्य शादी के मंडप की तरह सजाया गया था, लेकिन इस ‘शादी’ के मुख्य आकर्षण सिर्फ और सिर्फ ओरी ही रहे। उनके वेडिंग लुक, रैंप वॉक और खुद से शादी करने के इस अजीब कॉन्सेप्ट ने इस कार्यक्रम को एक सामान्य फैशन इवेंट से बिल्कुल अलग बना दिया।
पैपराजी को न देख दोबारा कार में बैठ गए ओरी
जयपुर एयरपोर्ट पर ओरी का एक अलग ही ड्रामा देखने को मिला। मुंबई से खास ओरी को कवर करने आई पैपराजी टीम एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। जब ओरी अपनी कार से नीचे उतरे तो उन्हें शुरुआत में पैपराजी नजर नहीं आए। यह देखकर वे हैरान हुए और फौरन वापस अपनी कार में जाकर बैठ गए।
लेकिन कुछ ही देर बाद, जब उन्हें पैपराजी की टीम कैमरे लेकर भागती हुई दिखाई दी, तो ओरी दोबारा अपनी कार से बाहर निकले और पूरे स्वैग के साथ मीडिया के सामने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में पोज दिए, अपनी रिंग दिखाई और मीडिया से हंसी-मजाक भी किया।






