Ram Charan Peddi Movie: क्या ‘पेद्दी’ में एक पैर खो देगा राम चरण का किरदार? वायरल अफवाहों पर डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Ram Charan Peddi Movie:मुंबई। साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) अपनी आगामी स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ (Peddi) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च किया गया है, जिसने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। फिल्म में राम चरण एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ और पहलवान के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म की कहानी को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली अफवाह तेजी से फैलने लगी थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि फिल्म में राम चरण का किरदार ‘पेद्दी’ एक दर्दनाक हादसे का शिकार होगा और अपना एक पैर खो देगा। अब इस मामले पर फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई का खुलासा किया है।
क्या थी वायरल अफवाह की असली वजह?
सोशल मीडिया पर कई दिनों से यह चर्चा जोरों पर थी कि राम चरण का किरदार अपना एक पैर गंवा देगा।
- ‘उप्पेना’ का कनेक्शन: यह अफवाह इसलिए भी तेजी से फैली क्योंकि डायरेक्टर बुची बाबू सना की डेब्यू ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उप्पेना’ (Uppena) में भी इसी तरह का एक बेहद गहरा इमोशनल और शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिला था।
- ‘उप्पेना’ की कहानी को याद करते हुए फैंस कयास लगा रहे थे कि बुची बाबू सना अपनी दूसरी फिल्म ‘पेद्दी’ में भी कोई बड़ा और दर्दनाक क्लाइमेक्स दिखाने वाले हैं।
डायरेक्टर बुची बाबू सना ने किया अफवाहों का खंडन
ग्रेट आंध्रा को दिए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इन सभी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
उनके इस बयान से यह साफ हो गया है कि फिल्म में एक अलग तरह का सरप्राइज मौजूद है, लेकिन पैर कटने वाली बात पूरी तरह से कोरी अफवाह है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है।
डायरेक्टर ने फैंस का उत्साह बढ़ाते हुए कहा, “फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है। जो भी है, उसे बड़े पर्दे पर देखकर ही मजा आएगा। असली थ्रिल थिएटर में ही काम करेगा।”



