Tech&Business

EV Sales Record: त्योहारी सीजन में EV बिक्री 52.62% उछली

नई दिल्ली/जनदखल। EV Sales Record इस बार के त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी खबर बनकर सामने आया है। 42 दिन के त्योहारी सीजन में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री 52.62 प्रतिशत उछलकर 5 लाख इकाई के पार पहुंच गई। वहीं कुल वाहनों की खुदरा बिक्री 2.21 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 55,25,490 इकाई रही। यह जानकारी वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने सोमवार को दी।

इतिहास का सबसे बेहतर त्योहारी सीजन

पिछले साल GST 2.0 की वजह से मांग बढ़ने से ऊंचे आधार के बावजूद इस साल बिक्री में बढ़त दर्ज हुई। 2024 के त्योहारी सीजन के मुकाबले बिक्री 23.95 प्रतिशत ज्यादा रही। फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि यह उनके इतिहास में 42 दिन का अब तक का सबसे बेहतर त्योहारी सीजन है।

EV Sales Record: इलेक्ट्रिक दोपहिया आगे

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में सबसे बड़ा योगदान इलेक्ट्रिक दोपहिया और इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों का रहा। EV की यह तेज बढ़त बताती है कि लोग अब पेट्रोल-डीजल के बजाय बैटरी वाले वाहनों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं।

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

दोपहिया वाहनों की बिक्री 3.67 प्रतिशत बढ़कर 43,13,276 इकाई और तिपहिया की 5.32 प्रतिशत बढ़कर 1,93,576 इकाई रही। वाणिज्यिक वाहन 7.13 प्रतिशत बढ़कर 1,55,761 इकाई, ट्रैक्टर 2.24 प्रतिशत बढ़कर 1,03,809 इकाई और निर्माण उपकरण 26.06 प्रतिशत उछलकर 10,452 इकाई पर पहुंचे।

यात्री वाहनों की बिक्री घटी

हालांकि कार जैसे यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 7.16 प्रतिशत घटकर 7,48,616 इकाई रह गई। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 8,06,322 इकाई था।

वाहन पंजीकरण की आधिकारिक जानकारी परिवहन मंत्रालय के वाहन डैशबोर्ड पर मिलती है। इलेक्ट्रिक वाहन की खबरें और ऑटो की खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button