National

NEET Paper Leak: NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में पीएम मोदी का सख्त संदेश, कहा- छात्रों के साथ खड़ी है सरकार

NEET Paper Leak PM Modi: दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की अहम बैठक हुई, जिसे ‘मंगल मिलन’ का नाम दिया गया।NEET Paper Leak PM Modi) इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की और देश के कई ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी ने विशेष रूप से NEET परीक्षा पेपर लीक विवाद पर सरकार का रुख स्पष्ट किया है।

NEET विवाद पर पीएम मोदी का सख्त रुख

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार NEET परीक्षा को लेकर उठी चिंताओं के बीच पूरी तरह से छात्रों के साथ खड़ी है।

  • 13 आरोपी जेल में: पीएम ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
  • भविष्य सुरक्षित करना प्राथमिकता: छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, इसके लिए री-एग्जाम (Re-exam) को प्राथमिकता दी गई। परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर बिना किसी देरी के नतीजे भी घोषित कर दिए गए हैं।
  • कड़ी सजा की मांग: पेपर लीक रैकेट में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार देश के शीर्ष वकीलों की मदद ले रही है, ताकि भविष्य के लिए एक मिसाल कायम की जा सके।
  • दलगत राजनीति से ऊपर: पीएम ने जोर देकर कहा कि पेपर लीक किसी एक राज्य या सिर्फ केंद्र का मामला नहीं है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होना चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से लगाम कसी जाएगी।

“युवा शक्ति ही देश की असली ताकत”

पीएम मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विजन को दोहराते हुए कहा कि यह लक्ष्य देश की युवा शक्ति के दम पर ही हासिल होगा। उन्होंने स्पेस सेक्टर में युवाओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि आज हमारे युवा स्पेस के कचरे तक को नियंत्रित कर रहे हैं। देश के नौजवानों का सामर्थ्य बहुत बड़ा है और वे देश-दुनिया में भारत का परचम लहरा रहे हैं।

FTA समझौतों में किसानों के हित सर्वोपरि

बैठक के दौरान पीएम मोदी ने हाल के महीनों में देश की कामयाबियों और अलग-अलग देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट आश्वासन दिया कि किसी भी देश के साथ होने वाले FTA में किसानों के कल्याण और उनके हितों को सबसे ऊपर रखा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन समझौतों से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

राज्यों की स्थिति पर टिप्पणी

अपने संबोधन में पीएम ने कुछ राज्यों की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वेतन देने के संकट, कर्नाटक में चल रही राजनीतिक उठापटक और पंजाब की स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि हमें इन राज्यों में भी हालात सुधारने (मंगल करने) के लिए काम करना है।

Related Articles

Back to top button