CG High Court Order: 10 साल से काम कर रहे 11 कंप्यूटर ऑपरेटरों को बिना नोटिस निकाला; HC सख्त, 6 हफ्ते में सरकार से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court) ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों में लंबे समय से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवा समाप्ति और लंबित मानदेय के मामले में अहम निर्देश जारी किए हैं।
करीब 1 दशक (10 साल) से सेवाएं दे रहे 11 कर्मचारियों की अचानक सेवा समाप्ति और 7 महीने के लंबित मानदेय को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार (Central Government) और राज्य शहरी विकास अभिकरण को 6 सप्ताह के भीतर नियमानुसार निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं।
खबर की मुख्य बातें (CG High Court Order)
- HC का निर्देश: 6 सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के नए अभ्यावेदन पर निष्पक्ष फैसला लें अधिकारी।
- कर्मचारियों का आरोप: 7 महीने (अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026) का वेतन रोकर बिना नोटिस नौकरी से निकाला।
- याचिकाकर्ताओं की मांग: सेवा बहाल की जाए, बकाया वेतन मिले और नए आउटसोर्स/संविदा कर्मचारियों की भर्ती पर रोक लगे।
- योजना: ये सभी कर्मचारी DAY-NULM योजना के तहत नगरीय निकायों में कार्यरत थे।
जस्टिस बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ में हुई सुनवाई
जस्टिस बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ ने इस मामले की सुनवाई के दौरान कर्मचारियों को 1 नया विस्तृत अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अनुमति दी है।
अदालत ने अपने निर्देश (CG High Court Order) में स्पष्ट किया कि संबंधित सक्षम अधिकारी इस अभ्यावेदन पर कानून के अनुरूप निष्पक्ष और गुण-दोष के आधार पर विचार करते हुए ‘कारणयुक्त आदेश’ पारित करें। सुनवाई के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि यदि कर्मचारी नया अभ्यावेदन प्रस्तुत करते हैं, तो सक्षम प्राधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर उस पर विधिसम्मत निर्णय लेंगे।
7 महीने का वेतन रोका, बिना सूचना कर दी छुट्टी
याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि 10 वर्षों तक लगातार सेवाएं लेने के बाद बिना किसी ठोस कारण के वेतन रोकना और नौकरी समाप्त करना पूरी तरह से मनमाना कदम है।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें अक्टूबर 2025 से अप्रैल 2026 तक का मानदेय जारी नहीं किया गया और फिर 7 अप्रैल 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
इन 11 कर्मचारियों ने लगाई थी याचिका
ये 11 याचिकाकर्ता विभिन्न नगर निगमों और नगर पालिकाओं में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन’ (DAY-NULM) के तहत पिछले लगभग 10 वर्षों से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में निरंतर सेवाएं दे रहे थे:
- अमित कुमार वर्मा (भिलाई चरौदा)
- भूपेंद्र गौतम (दुर्ग)
- गेंद कुमार विश्वकर्मा (बलौदाबाजार)
- हेमंत कुमार सरवन (जगदलपुर)
- झुमुक लाल सोनकर (धमतरी)
- कुवेन्द्र ध्रुव (गरियाबंद)
- मनीष कुमार राजवाड़े (बैकुंठपुर)
- पुरुषोत्तम श्रीवास (महासमुंद)
- रोहित कुमार अनंत (कवर्धा)
- सरिता बैस (भिलाई चरौदा)
- सरिता साहू






