Mahadev Satta App Case: CBI की मोहित सोमानी के ठिकाने पर दबिश

CG News (रायपुर): Mahadev Satta App Case में CBI ने जांच और तेज कर दी है। प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को CBI की 6 सदस्यीय टीम ऑनलाइन सट्टा मामले के आरोपी मोहित सोमानी के रायपुर की समता कॉलोनी स्थित घर पहुंची। टीम ने कुछ देर तक जांच की और फिर वापस लौट गई।
रायगढ़ जेल में बंद है सोमानी
मोहित सोमानी फिलहाल ऑनलाइन सट्टा मामले में रायगढ़ जेल में बंद है। रायगढ़ पुलिस ने उसे गोवा से ऑनलाइन सट्टा चलाते हुए गिरफ्तार किया था। CBI की यह कार्रवाई महादेव सट्टा नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के लिए की गई बताई जा रही है।
Mahadev Satta App Case: सौरभ न्यायिक हिरासत में
CBI रिमांड खत्म होने के बाद 12 नवंबर को सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ में सौरभ ने पैनल ऑपरेशन और हवाला लेनदेन संभालने की बात मानी, लेकिन लाइजनिंग से इनकार किया।
रवि उप्पल का बड़ा कबूलनामा
वहीं सह-आरोपी रवि उप्पल ने लाइजनिंग की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि महीने में 50-50 लाख रुपये की 2 किस्तों में प्रोटेक्शन मनी पहुंचाई जाती थी। हालांकि यह पैसा किसके पास जाता था, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
क्या है महादेव सट्टा मामला
भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर ने 2017 में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार शुरू किया और 2019 में दुबई चला गया। उस पर करीब 5,000 करोड़ रुपये के ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े आरोप हैं। ED इस मामले में अब तक 4,336 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
आधिकारिक जानकारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की वेबसाइट पर मिलती है। महादेव सट्टा की खबरें और रायपुर की खबरें जनदखल पर पढ़ें।






