Chhattisgarh News

Indigo Flight Emergency Landing: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

Indigo Flight Emergency Landing:दिल्ली से उड़ान भरकर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 734 की लैंडिंग में बड़ी परेशानी सामने आई। विमान ने रायपुर एयरपोर्ट के ऊपर 4 से 5 बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

रनवे और एटीसी में तकनीकी खराबी बनी वजह(Indigo Flight Emergency Landing)

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रायपुर एयरपोर्ट के रनवे में तकनीकी खराबी के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मौसम खराब था और तेज हवाओं के चलते विमान लैंड नहीं हो पाया। इसके अलावा एटीसी (ATC) में तकनीकी खराबी आने की बात भी सामने आई है, जिसके चलते दिल्ली, कोलकाता और इंदौर से आने वाली अन्य उड़ानों को भी दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट करना पड़ा। खराबी दूर होने के बाद नागपुर में लैंड कराई गई इंडिगो फ्लाइट को वापस रायपुर आने के निर्देश दे दिए गए।

फ्लाइट में सवार थे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

इस फ्लाइट में दिल्ली से लौट रहे छत्तीसगढ़ के कई बड़े कांग्रेस नेता भी सवार थे। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा समेत कई विधायक इसी विमान से रायपुर आ रहे थे। इसके अलावा दिल्ली और मुंबई से आने वाली 2 अन्य फ्लाइट्स को भी नागपुर डायवर्ट किए जाने की जानकारी सामने आई है। अचानक फ्लाइट के हवा में चक्कर काटने और डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button