Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी के दामों में फिर आया भारी उछाल, सोना 1.59 लाख और चांदी 2.70 लाख के पार

Gold Silver Rate Today:नई दिल्ली/रायपुर। शादियों के सीजन और वैश्विक बाजार में चल रही हलचल के बीच सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) ने एक बार फिर नया मुकाम छू लिया है। 19 मई 2026 को इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं।
सोने-चांदी के ताजा रेट
- सोने में उछाल: 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,168 रुपए बढ़कर 1.59 लाख (1,58,907) रुपए हो गया है।
- चांदी की चमक बढ़ी: वहीं, 1 किलो चांदी का दाम 2,181 रुपए उछलकर 2.70 लाख (2,70,221) रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले यह 2.68 लाख रुपए पर थी।
इस साल अब तक 26 हजार महंगा हो चुका है सोना
इस साल 2026 में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब तक करीब 26 हजार रुपए महंगा होकर 1.59 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, चांदी जो साल की शुरुआत में 2.30 लाख रुपए किलो थी, वह अब 40 हजार रुपए महंगी होकर 2.70 लाख के पार निकल गई है।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (24 कैरेट – 10 ग्राम)
- दिल्ली: ₹1,57,190
- मुंबई: ₹1,57,040
- जयपुर: ₹1,57,190
- रायपुर: ₹1,57,040
- पटना: ₹1,57,09
आयात शुल्क में बढ़ोतरी का असर
हाल ही में केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात (Import Duty) पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। बाजार के जानकारों का मानना है कि इस भारी-भरकम टैक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल का सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है।



