Atif Aslam on India Ban: ‘मैं भारत में काम नहीं, लेकिन आपको याद करता हूं…’, बैन पर पहली बार बोले आतिफ असलम, लगाने वालों का किया शुक्रिया

Atif Aslam on India Ban: बॉलीवुड को ‘वो लम्हे’ और ‘तू जाने ना’ जैसे अनगिनत सुपरहिट गाने देने वाले मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम (Atif Aslam) ने भारत में खुद पर लगे लंबे बैन को लेकर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। आतिफ ने कहा कि भले ही वह पिछले लगभग एक दशक से भारत में काम नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन आज भी वे अपने भारतीय फैंस के दिलों से जुड़े हुए हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आतिफ ने भारत में उन पर बैन लगाने वालों का भी शुक्रिया अदा किया है।
खबर की मुख्य बातें (Highlights)
- बैन पर रिएक्शन: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने भारत में अपने बैन पर खुलकर की बात।
- बैन लगाने वालों का शुक्रिया: आतिफ ने कहा- बैन नहीं लगता, तो मैं अपना खुद का संगीत कभी नहीं बना पाता।
- भारतीय फैंस के लिए संदेश: आतिफ ने कहा कि वे भारत में काम करना मिस नहीं करते, लेकिन फैंस को बहुत याद करते हैं।
- VPN का जिक्र: सिंगर ने बताया कि कैसे उनके भारतीय फैंस आज भी VPN के जरिए उनका संगीत सुनते हैं।
भारत में लगे बैन पर क्या बोले आतिफ असलम?
हाल ही में ‘वन ऑन वन विद क्रिस फेड’ यूट्यूब टॉक शो को दिए इंटरव्यू में आतिफ असलम ने भारत से अपने रिश्तों और बैन पर लंबी बातचीत की।
आतिफ ने कहा, “भारत में मुझ पर बैन लगे लगभग 10 साल हो गए हैं। यह भारत सरकार का फैसला था। उन्होंने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने का फैसला लिया था। अब तो पाकिस्तान में भी भारतीय कलाकारों पर बैन है। पिछले 10 सालों से मैंने भारत में कोई गाना नहीं गाया है। हालांकि, इन सबके बावजूद मैं अपने फैंस से जुड़ा हुआ हूं। मेरे फैंस आज भी मुझे VPN के जरिए सुनते हैं और CD कॉपी करके लोगों को बांटते हैं। मैं पाइरेसी को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन संगीत को जहां पहुंचना होता है, वह किसी भी तरह पहुंच ही जाता है।”
भारतीय फैंस को दिया खास मैसेज
इंटरव्यू के दौरान आतिफ ने अपने करोड़ों भारतीय फैंस (Indian Fans) के लिए एक बेहद खास और भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से आपको बताना चाहता था कि मैं आप लोगों को बहुत याद करता हूं। मुझे वहां काम करना तो याद नहीं आता, लेकिन आप लोग बहुत याद आते हैं। इसलिए उदास न हों और बुरा न मानें।”
‘मुझ पर बैन लगाने वालों का शुक्रिया…’
आतिफ असलम ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग से बहुत कुछ सीखा है। बैन लगाने वालों को धन्यवाद देते हुए आतिफ ने कहा: “अगर मुझ पर यह बैन नहीं लगा होता, तो मैं कभी अपना खुद का संगीत नहीं बना पाता। इसलिए मैं इसके लिए भी आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। मैं उन लोगों का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मुझ पर बैन लगाया, क्योंकि अगर वे ऐसा न करते तो मैं खुद को और बेहतर तरीके से कभी नहीं जान पाता।”
भारत में क्यों बैन हैं पाकिस्तानी कलाकार?
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते राजनीतिक और सैन्य तनाव के चलते पाकिस्तानी कलाकारों (Pakistani Artists) पर बैन लगा था।
- उरी आतंकी हमला (2016): सितंबर 2016 में हुए उरी हमले के बाद, ‘इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ (IMPPA) ने एक प्रस्ताव पास किया, जिसमें निर्माताओं को पाकिस्तानी कलाकारों को काम न देने का निर्देश दिया गया था।
- पुलवामा हमला (2019): फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले में 40 CRPF जवानों के शहीद होने के बाद, ‘ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ (AICWA) ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी पाकिस्तानी अभिनेताओं और गायकों पर पूर्ण प्रतिबंध (Complete Ban) लगाने की घोषणा कर दी थी।






