Entertainment News: ‘पुष्पा’ की तरह अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का नाम भी किरदार पर, एटली कर रहे हैं डायरेक्ट

Allu Arjun Raaka Movie:पुष्पा’ की अपार सफलता के बाद, अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ का टाइटल सीक्रेट आया सामने
अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा फ्रैंचाइजी ने दुनियाभर में सफलता के जो झंडे गाड़े हैं, वह किसी से छिपे नहीं हैं। पुष्पा ही वह फिल्म है जिसने अल्लू अर्जुन को एक पैन-इंडिया सुपरस्टार से ग्लोबल आइकॉन बना दिया। अब फैंस को उनकी अगली बड़ी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जिसका नाम राका है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फिल्म को लेकर एक बड़ी और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जिसका सीधा कनेक्शन पुष्पा से है।
फिल्म का नाम राका क्यों रखा गया? हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म का नाम राका रखने का फैसला बहुत सोच-समझकर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पुष्पा फ्रैंचाइजी की बेतहाशा सफलता को देखते हुए ही इस फिल्म का नाम अल्लू अर्जुन के मुख्य किरदार के नाम पर रखा गया है। पुष्पा में अल्लू ने अपने किरदार को सिर्फ एक नाम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे फिल्म की सबसे बड़ी पहचान बना दिया, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दी।
पुष्पा का जादू दोहराने की तैयारी सूत्रों का कहना है कि निर्माता राका के जरिए पुष्पा के उसी जादुई फॉर्मूले को दोहराना चाहते हैं। इस फिल्म की पूरी कहानी अल्लू अर्जुन के किरदार राका की ताकत और उसके रुतबे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। काफी समय से फैंस के मन में यह सवाल था कि फिल्म का नाम राका क्यों है, और अब यह साफ हो गया है कि पुष्पा की तरह ही यह भी किरदार का नाम है। इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।



