Chhattisgarh NewsExclusive

Raipur News: इस बार फाफाडीह के पिथालिया कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसी IAS की पत्नी, मची अफरातफरी

राजधानी रायपुर में कमर्शियल बिल्डिंग्स की लिफ्ट सुरक्षा एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में आ गई है। गुरुवार सुबह शहर के फाफाडीह इलाके में स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में एक लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इस लिफ्ट में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की पत्नी सवार थीं, जिनके फंसने से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

जिम जाते वक्त हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सिद्धार्थ कोमल परदेशी की पत्नी गार्गी परदेशी पिथालिया कॉम्प्लेक्स में जिम जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग कर रही थीं। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट बीच में ही अटक गई। अचानक लिफ्ट के रुकने और कुछ देर तक अंदर फंसे रहने के कारण वे काफी घबरा गईं।

नगर निगम की टीम ने किया रेस्क्यू घटना की सूचना मिलते ही रायपुर नगर निगम की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट खराब होने की सूचना मिलते ही संबंधित रेस्क्यू टीम को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया गया था।

करेंसी टॉवर में भी हो चुकी है ऐसी घटना राजधानी में हाल के दिनों में लिफ्ट खराब होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिथालिया कॉम्प्लेक्स से पहले, शहर के मशहूर करेंसी टॉवर में भी एक आईएएस अधिकारी लिफ्ट में फंस गई थीं। लगातार हो रही इन घटनाओं से कमर्शियल बिल्डिंग्स के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button