US-Iran Final Deal: अमेरिका और ईरान समझौते के बेहद करीब, पाकिस्तानी आर्मी चीफ असीम मुनीर जा सकते हैं तेहरान

US Iran Final Deal:वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट (Middle East) में लंबे समय से चले आ रहे युद्ध के संकट और भारी तनाव के बीच दुनिया के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका (USA) और ईरान (Iran) अंतिम युद्धविराम समझौते (Final Deal) के बेहद करीब पहुंच गए हैं। इस पूरे ‘पीस प्रोसेस’ को अंतिम रूप देने के लिए गंभीर राजनयिक प्रयास लगातार जारी हैं, जिसमें पाकिस्तान (Pakistan) एक अहम मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
असीम मुनीर का तेहरान दौरा और इस्लामाबाद में अगली वार्ता
अरब मीडिया और सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, वाशिंगटन और तेहरान के बीच ‘अंतिम मसौदा समझौता’ लगभग तैयार है।
- असीम मुनीर का रोल: इस समझौते की आधिकारिक घोषणा के लिए पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर (Asim Munir) तेहरान का दौरा कर सकते हैं। वे इस शांति वार्ता में एक महत्वपूर्ण बैक-चैनल संपर्क के रूप में काम कर रहे हैं।
- अगला चरण: यह भी बताया गया है कि हज (Hajj) के मौसम के समाप्त होने के बाद, दोनों देशों के बीच वार्ता का अगला दौर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित किया जा सकता है।
ट्रंप ने क्यों रोके ईरान पर सैन्य हमले?
इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्होंने ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमले फिलहाल रोक दिए हैं।
- ट्रंप के अनुसार, तेहरान से मध्यस्थों के जरिए उन्हें एक संशोधित प्रस्ताव मिला था।
- इसके अलावा, सऊदी अरब, यूएई (UAE) और कतर जैसे प्रमुख खाड़ी देशों के नेताओं ने उनसे अपील की थी कि युद्ध की बजाय कूटनीति को थोड़ा और समय दिया जाए।
जेडी वैंस की प्रगति रिपोर्ट और चेतावनी
एक ओर जहां शांति वार्ता के प्रयास तेज हैं, वहीं अमेरिका ने अपना सख्त रुख भी बरकरार रखा है।
हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने ईरान को स्पष्ट चेतावनी भी दी कि अगर बातचीत विफल होती है, तो अमेरिकी सेना किसी भी विनाशकारी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मंगलवार को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस (JD Vance) ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच काफी अच्छी प्रगति हो रही है।



