Tech&Business

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में भारी गिरावट, फिर भी क्यों स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

Business News: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में बड़ी राहत देखने को मिल रही है। क्रूड ऑयल का भाव लुढ़ककर 72 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है, जो युद्ध पूर्व की स्थिति के लगभग बराबर है। हालांकि, कच्चे तेल में आई इस गिरावट के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों (Retail Prices) में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें, ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से मिली बड़ी राहत

अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्धविराम समझौते के बाद ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Strait of Hormuz) का रास्ता फिर से खुल गया है। यह वैश्विक अर्थव्यवस्था और भारत जैसे देशों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। युद्ध के दौरान आपूर्ति बाधित होने के कारण कच्चे तेल का दाम 112 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जिससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में दबाव बना हुआ था। अब अरब देशों से कच्चे तेल की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू होने से कीमतों में स्थिरता की उम्मीद जगी है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Rate)

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.2197.83
कोलकाता113.5199.82
चेन्नई107.7699.55
बेंगलुरू111.6899.56
हैदराबाद115.69103.82
लखनऊ101.8695.36
पटना113.3799.46
जयपुर113.1998.25

क्यों नहीं घट रहे दाम?

पिछले कुछ महीनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखा गया था। 15 मई के बाद से तीन बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद पेट्रोल-डीजल करीब 7.60 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए थे। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल रिकॉर्ड स्तर पर था, तब तेल कंपनियों का रोजाना का नुकसान 1000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। तब घरेलू स्तर पर कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था, जिससे कंपनियों ने अपना घाटा कवर किया।

Related Articles

Back to top button