The Paradise Box Office Collection Day 1:बॉक्स ऑफिस पर गरजा नानी का बल्ला: ‘द पैराडाइज’ ने पहले ही दिन बटोरे 46.25 करोड़, ध्वस्त किए 10 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

The Paradise Box Office Collection Day 1:सिनेमाघरों में सितंबर के आखिरी हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों की भिड़ंत के बीच साउथ के ‘नेचुरल स्टार’ नानी की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने दस्तक दे दी है। निर्देशक श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस एक्शन पीरियड ड्रामा का दर्शकों को लंबे समय से बेसब्री से इंतजार था।
हैरानी की बात यह रही कि मेकर्स ने बिना कोई ट्रेलर रिलीज किए ही फिल्म को सीधे बड़े पर्दे पर उतार दिया, इसके बावजूद फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ओपनिंग डे पर ही इस मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।
पहले दिन बंपर कमाई, 46.25 करोड़ का नेट कलेक्शन
‘द पैराडाइज’ में नानी का बिल्कुल अलग और खूंखार अवतार देखने को मिला है। लंबे बालों में उनका एक्शन अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
सैकनिल्क (Sacnilk) के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए ही 11.60 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली थी। इसके बाद रिलीज के पहले दिन टिकट खिड़की पर दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी और फिल्म ने 34.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इस तरह भारत में फिल्म का पहले दिन का कुल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 46.25 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू चुका है।
भाषावार कमाई: तेलुगु बेल्ट में रही सबसे ज्यादा धूम
यह एक्शन थ्रिलर तेलुगु के साथ-साथ हिंदी और तमिल भाषा में भी रिलीज की गई है। हालांकि, फिल्म की कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा तेलुगु राज्यों से ही आया है:
- तेलुगु: 42.90 करोड़ रुपये
- हिंदी: 2.25 करोड़ रुपये
- तमिल: 1.10 करोड़ रुपये
इन 10 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त
नानी की ‘द पैराडाइज’ ने अपनी जबर्दस्त ओपनिंग से बॉक्स ऑफिस पर 10 प्रमुख फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है:
- वेलकम टू द जंगल: 15.25 करोड़ रुपये
- राजा शिवाजी: 12.4 करोड़ रुपये (हिंदी)
- अल्फा: 9.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो: 9.01 करोड़ रुपये
- है जवानी तो इश्क होना है: 8.65 करोड़ रुपये
- इक्कीस: 7.28 करोड़ रुपये
- पति पत्नी और वो दो: 4.38 करोड़ रुपये
- मर्दानी 3: 4 करोड़ रुपये
- चांद मेरा दिल: 3.31 करोड़ रुपये
- पेद्दी: 3 करोड़ रुपये (हिंदी)
2 घंटे 45 मिनट का एक्शन धमाका है ‘द पैराडाइज’
सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित इस फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट है। फिल्म में नानी के अलावा दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू, सोनाली कुलकर्णी और राघव जुयाल जैसे बेहतरीन कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान नानी और राघव जुयाल का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस धांसू शुरुआत के बाद नानी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘Bloody Romeo’ में दिखाई देंगे, जिसमें वे रोमियो का किरदार निभाएंगे और यह फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है।






