Rakhi Sawant Komal Rani:’पति चोर, चुड़ैल और गोल्ड डिगर…’- गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी पर भड़कीं राखी सावंत, वीडियो में सुनाई जमकर खरी-खोटी

Rakhi Sawant Komal Rani:बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा (Govinda) की निजी जिंदगी इन दिनों सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बनी हुई है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) और रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार (Komal Rani Swarnkar) के बीच चल रहे इस हाई-वोल्टेज ड्रामे में अब कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की भी धमाकेदार एंट्री हो गई है। हाल ही में कोमल रानी ने बिना नाम लिए उन सेलेब्स पर भड़ास निकाली थी, जो उनके और गोविंदा के रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे। अब इस बयान पर पलटवार करते हुए राखी सावंत ने एक वीडियो जारी कर कोमल रानी की जमकर क्लास लगाई है।
कोमल रानी को राखी ने बताया ‘पति चोर’ और ‘चुड़ैल'(Rakhi Sawant Komal Rani)
सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह गुस्से में आग-बबूला नजर आ रही हैं। राखी ने कोमल को चेतावनी देते हुए उन्हें ‘पति चोर’ तक कह डाला।
राखी सावंत वीडियो में कहती हैं, “ये रूपा…क्या है ये? अरे मेरे बारे में बकवास कर रही है। और भी सेलेब्स के बारे में बकवास कर रही है। चीची भैया (गोविंदा) आपने ही इसको पंख दिए हैं। और सुन कोमल… मेरे साथ नहीं लगना, मैं सुनीता नहीं हूं। जो फिल्म कर रही है, अपनी इज्जत में फिल्म कर। चुड़ैल… दूसरों के पति छीनती है पति चोर। दूसरे के संसार में आग लगाती है।”
‘अमीर आदमी पटाकर बन गई गोल्ड डिगर’
राखी सावंत का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। उन्होंने कोमल रानी को ‘गोल्ड डिगर’ (Gold Digger) करार देते हुए कहा, “तुझे लगा कि एक अमीर आदमी पटाउंगी और गोल्ड डिगर बन जाऊंगी। गोविंदा जी से पैसे लेकर फिल्में बनवाऊंगी और उसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में लगाऊंगी।”
गोविंदा से भी जताई नाराजगी, सुनीता आहूजा का दिया साथ
इस पूरे विवाद में राखी सावंत शुरुआत से ही गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का खुलकर समर्थन कर रही हैं। राखी ने अपने वीडियो में गोविंदा पर भी निशाना साधते हुए कहा, “सारा देश आपसे नाराज है। जिस औरत ने आपके साथ शादी की, दो-दो बच्चे किए, 40 साल तक आपके साथ अपना संसार बसाया, आज आप उसी का साथ नहीं दे रहे हो।”
बता दें कि हाल ही में सुनीता आहूजा को अपने बेटे के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया था। इसके बाद सुनीता और राखी का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इस कॉल में सुनीता ने राखी को बताया था कि उन्होंने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस ले लिया है, क्योंकि उन्हें भनक लग गई थी कि तलाक होते ही गोविंदा, कोमल से शादी करने की योजना बना रहे हैं।
कहां से शुरू हुआ था ‘सिंदूर’ और भड़ास का ये पूरा विवाद?
दरअसल, कुछ समय पहले गोविंदा और कोमल रानी एक साथ मुंबई के लालबागचा राजा (Lalbaugcha Raja) के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान कोमल की मांग में सिंदूर नजर आया था, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। राखी सावंत, दिव्या खोसला कुमार और कश्मीरा शाह जैसे कई सेलेब्स ने इस पर सवाल उठाए थे।
हालांकि, कोमल ने सिंदूर पर सफाई देते हुए कहा था कि जब वह बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए झुकीं, तो उनके चरणों से सिंदूर उनके माथे पर लग गया था। इसके बाद कोमल रानी ने एक बयान जारी कर तंज कसा था कि जिन लोगों (सेलेब्स) का खुद का करियर फ्लॉप है और जिनकी अपनी शादियां टूट रही हैं, उन्हें दूसरों के जीवन में दखल नहीं देना चाहिए। कोमल के इसी बयान के बाद राखी सावंत ने यह जवाबी वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया है।






