Entertainment

Love And War Poster:लव एंड वॉर का 1st लुक रिलीज: खून से सने हाथ और विंटेज अवतार में दिखे रणबीर कपूर, जानें बॉक्स ऑफिस पर किससे होगी टक्कर

Love And War Poster:बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म लव एंड वॉर का 1st पोस्टर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 1st पोस्टर में सिर्फ रणबीर कपूर का लुक रिवील किया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।

पोस्टर में दिखा रणबीर कपूर का रॉ और दबंग अंदाज(Love And War Poster)

पोस्टर में रणबीर कपूर 1 बेहद विंटेज और इंटेंस लुक में दिखाई दे रहे हैं। वह 1 नीले रंग की क्लासिक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे हैं। चेहरे पर चश्मा, हल्की मूंछें और सफेद टी-शर्ट पहने रणबीर का यह अंदाज काफी रौबदार लग रहा है। सबसे ज्यादा ध्यान उनका वह हाथ खींच रहा है, जिसे उन्होंने कार की खिड़की से बाहर निकाला हुआ है। इस हाथ पर गोली और खून के निशान साफ नजर आ रहे हैं। उनका यह खूंखार और रॉ लुक फिल्म में उनके किरदार को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

मेकर्स ने कैप्शन में क्या लिखा?

इस धांसू पोस्टर को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए 1 दमदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा है कि वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आएगी। मेकर्स के अलावा फिल्म के अन्य लीड एक्टर्स आलिया भट्ट और विकी कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर इस पोस्टर को फैंस के साथ साझा किया है।

फैंस के रिएक्शन: लोगों को आई एनिमल की याद

रणबीर कपूर के इस नए लुक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 1 तरफ जहां फैंस उनके इस एक्शन अवतार और इंटेंस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को इसमें उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल और संजू की झलक नजर आ रही है। 1 यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि लगता है रणबीर अभी तक एनिमल के खुमार से बाहर नहीं आ पाए हैं। वहीं 1 अन्य यूजर ने लिखा कि यह लुक एनिमल और ये जवानी है दीवानी का मिक्स लग रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर छत्रपति शिवाजी महाराज से होगा बड़ा क्लैश

संजय लीला भंसाली की यह ग्रैंड फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की राह आसान नहीं होगी, क्योंकि इसी दिन 1 और बड़ी फिल्म रिलीज होने जा रही है। कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी की फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज भी 21 जनवरी 2027 को ही रिलीज होगी। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ भूमि पेडनेकर नजर आएंगी। 1 ही दिन 2 बड़ी फिल्मों के आमने-सामने होने से बॉक्स ऑफिस पर 1 बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।

लव एंड वॉर से पहले रामायण में दिखेंगे रणबीर

भंसाली की इस फिल्म से पहले रणबीर कपूर बहुचर्चित फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। यह माइथोलॉजिकल फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में दिखेंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button