National

Supriya Sule:शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, इंडिया ब्लॉक की बैठक में नहीं जाएंगी सुप्रिया सुले; संसद के विशेष सत्र के लिए NCP (SP) ने जारी किया व्हिप

Supriya Sule: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले शनिवार को होने वाली इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक में शामिल नहीं होंगी। सुप्रिया सुले ने जानकारी दी है कि उनके पिता और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार अस्वस्थ हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। इसी कारण वे इस सप्ताह के अंत तक मुंबई में ही रहेंगी।

सोमवार को संसद के विशेष सत्र में शामिल होंगी सुप्रिया(Supriya Sule)

शरद पवार को शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के चलते गुरुवार को दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, शनिवार की बैठक से दूर रहने के बावजूद सुप्रिया सुले संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेंगी। उन्होंने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लिखा, “मैं (संसद की विशेष) बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार सुबह दिल्ली जाऊंगी।”

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की बैठक

केंद्र सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की विशेष बैठक बुलाई है।

  • राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि सरकार इस विशेष सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पारित करवा सकती है।
  • इसी मुद्दे पर अपनी संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी दलों ने शनिवार को इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाई है।

NCP (SP) ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

संसद के 30 नवंबर को होने वाले विशेष सत्र को देखते हुए एनसीपी (एसपी) ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

  • यह व्हिप उन राजनीतिक अटकलों के बीच जारी किया गया है, जिनमें कहा जा रहा है कि पार्टी परिसीमन विधेयक पर बीजेपी नीत केंद्र सरकार का समर्थन कर सकती है।
  • हालांकि, इन अटकलों पर सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया है कि यदि यह विधेयक सदन में लाया जाता है, तो उनकी पार्टी अपना रुख साफ करने से पहले इसके मसौदे का अध्ययन करेगी।

Related Articles

Back to top button