Entertainment

Salman Khan: ट्रोल्स पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, उतारी शर्ट; सपोर्ट में उतरीं स्मृति ईरानी ने कहा- ‘कम से कम भाई की सुन लो’

Salman Khanबिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में इस बार शो के होस्ट सलमान खान का रौद्र रूप देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को ट्रोल करने वालों और उनकी फिजिकल अपीयरेंस का मजाक उड़ाने वालों पर सलमान खान जमकर बरसे। सलमान का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उन्होंने लाइव शो में अपनी शर्ट तक उतार दी और ट्रोल्स को खुली चुनौती देते हुए कहा कि लो अब मुझे ट्रोल करके दिखाओ।

कटरीना कैफ के सपोर्ट में आए सलमान

मां बनने के बाद कटरीना कैफ अपने बढ़े हुए वजन को लेकर लगातार ट्रोल्स के निशाने पर हैं। सलमान खान ने अपनी को-स्टार और खास दोस्त कटरीना का बचाव करते हुए ऐसे लोगों को आड़े हाथों लिया। इसके साथ ही खुद सलमान और उनके भाई सोहेल खान को भी पिछले कुछ दिनों से शारीरिक बदलावों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। सलमान ने साफ कर दिया कि वह किसी भी स्टार की पर्सनल लाइफ और उनके शरीर को लेकर नेगेटिविटी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।

अपनी शर्ट उतारकर दिया करारा जवाब

हाल ही में सलमान खान को उनके बढ़े हुए वजन और सोहेल को उनके घटते वजन के लिए ट्रोल किया गया था। दरअसल, सलमान इन दिनों नयनतारा के साथ फिल्म एसवीसी 63 (SVC63) की शूटिंग कर रहे हैं और इस रोल के लिए ही उन्होंने अपना वजन बढ़ाया है। ट्रोल्स को जवाब देते हुए सलमान ने वीकेंड का वार में अपनी शर्ट उतारी और अपने शानदार एब्स दिखाकर सबका मुंह बंद कर दिया।

स्मृति ईरानी ने शेयर किया वीडियो, कहा- मोटी भसंड

सलमान खान के इस कड़े रिएक्शन के बाद टीवी की दुनिया से भी उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की टीम ने भी ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई है। स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके साथ गौरी प्रधान, रावी गुप्ता और रितु चौधरी जैसी अभिनेत्रियां नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिनेत्रियां अपने अनुभव साझा करती हैं कि लोग उन्हें कपड़ों और बात करने के तरीके को लेकर कैसे जज करते हैं। इसी बीच स्मृति ईरानी आती हैं और अपना दर्द बयां करते हुए कहती हैं कि और मम्मा को क्या कहते हैं? मोटी भसंड।

कम से कम सलमान खान की सुन लो

वीडियो के आखिर में स्मृति ईरानी ट्रोल्स को नसीहत देते हुए कहती हैं कि भाई आज हम आपसे निवेदन करना चाहते हैं। अगर किसी के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते तो बुरा भी मत बोलो। हमारी नहीं, तो कम से कम सलमान खान की सुन लो। अच्छा बोलो, अच्छा लगेगा।

बिग बॉस के घर में बचे अब 15 कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 20 के घर में कुल 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी। बीते दिनों पहले एलिमिनेशन में रोहेद खान घर से बेघर हो गए हैं। ऐसे में अब घर में 15 सदस्य बचे हैं, जिनमें मैरी कॉम, माही विज, कनिका मान, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, कुशल तंवर उर्फ गुल्लू, तन्मय सिंह उर्फ ScoutOp, रैपर यंग DSA (हर्ष विजय माचरे), पंचायत फेम आसिफ खान, फैजल खान, काजी तौकीर, अमन गांधी, उदिति सिंह और रीति तिवारी शामिल हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि घर से बाहर होने वाला दूसरा सदस्य कौन होगा।

Related Articles

Back to top button