Chhattisgarh NewsExclusive

Raipur Crime News: 10 रुपए की बीड़ी ने खोला 10 लाख की लूट का राज, 72 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News: रायपुर के डंगनिया बाजार इलाके में 6 मई की शाम हुई 10 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गौरव तिवारी और उसके साथी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को सोची-समझी साजिश के तहत 3 दिन की रेकी के बाद अंजाम दिया गया था।

हवाला का पैसा समझकर की गई 10 लाख की लूट

Raipur Crime News: जानकारी के मुताबिक, 6 मई की शाम 5 बजे गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील साहू को लुटेरों ने रोका और उनके पास मौजूद 10 लाख रुपए लूट लिए। आरोपियों को शक था कि सुनील साहू के पास जो रकम है, वह हवाला की है। यह गलतफहमी जेल में मिले कुछ इनपुट्स के आधार पर हुई थी। इसी जानकारी पर आरोपियों ने डंगनिया इलाके में सुनील साहू की दिनचर्या पर 3 दिनों तक नजर रखी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।

10 रुपए की बीड़ी और ऑनलाइन पेमेंट से खुले राज

पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जब घटनास्थल के पास जांच शुरू की, तो तकनीकी सबूतों ने अहम भूमिका निभाई। वारदात से ठीक पहले मुख्य आरोपी गौरव ने पास के एक पान ठेले से 10 रुपए की बीड़ी खरीदी थी और उसका पेमेंट ऑनलाइन किया था। पुलिस ने इसी ट्रांजेक्शन वाले मोबाइल नंबर को ट्रेस किया और आरोपी गौरव तक जा पहुंची।

7 लाख रुपए बरामद, 3 आरोपी अभी भी फरार

Raipur Crime News: इस पूरी साजिश में कुल 5 आरोपी शामिल थे, जिन्होंने लूट की रकम कबीर नगर इलाके में बांटी थी। पुलिस ने अब तक लूटे गए पैसों में से 7 लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी गौरव तिवारी का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था। डीएसपी राजनाला स्मृति ने बताया कि मामले में 3 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश तेजी से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button