Chhattisgarh News

Raipur Crime News:रायपुर में 4 करोड़ की रंगदारी के लिए बुजुर्ग कारोबारी से मारपीट: अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 पर FIR दर्ज

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में जमीन के एक पुराने मामले को लेकर 62 वर्षीय बुजुर्ग कारोबारी को ब्लैकमेल करने, 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कालीबाड़ी निवासी पीड़ित बलिराम धरमानी की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने अनवर ढेबर और कुबेर राठी समेत 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन 6 आरोपियों पर कसा पुलिस का शिकंजा

मामले में पीड़ित की शिकायत पर आपराधिक साजिश रचने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • आरोपी: अनवर ढेबर, कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी।
  • धाराएं: पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 351(3), 296, 115(2), 61(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

क्या है 4 करोड़ की वसूली और जमीन का पूरा विवाद?

  • 2018 का जमीन सौदा: FIR के मुताबिक, बलिराम धरमानी ने 2018 में लाभांडी स्थित बोरड परिवार की 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इसमें से केवल 40 हजार वर्गफीट की रजिस्ट्री हो पाई, बाकी का एग्रीमेंट हुआ। बोरड परिवार के आपसी विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री अटक गई।
  • सौदा किया रद्द: 4 साल तक मामला न सुलझने पर धरमानी ने अपने नाम की 40 हजार वर्गफीट जमीन वापस बोरड परिवार को ट्रांसफर कर दी और अपना कुल 3.15 करोड़ रुपये (मूल रकम और बयाना) वापस ले लिया। धरमानी का बोरड परिवार से लेन-देन पूरी तरह खत्म हो चुका था।
  • ब्लैकमेलिंग की शुरुआत: आरोप है कि 2022 में संदीप अग्रवाल ने पीड़ित के कार्यालय आकर विवादित जमीन की रजिस्ट्री अपने माध्यम से कराने का भरोसा दिया था और इसके एवज में 4 करोड़ रुपये की मांग की थी। इसी कथित 4 करोड़ की मांग को लेकर अब आरोपी दबाव बना रहे थे।

होटल में बुलाकर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी

  • 26 सितंबर 2026: नागेंद्र पांडेय और विवेक जोशी के दबाव बनाने पर रहमानिया चौक स्थित बबू प्लाजा में कुबेर राठी, संदीप अग्रवाल और अन्य की मौजूदगी में बैठक हुई, जहां 4 करोड़ रुपये की मांग दोहराई गई।
  • 27 सितंबर (होटल वेलिंगटन की घटना): फाफाडीह चौक स्थित होटल वेलिंगटन के फैमिली केबिन में दोबारा बैठक बुलाई गई। पीड़ित अपने दो परिचितों (आबिद हसन और आरिफ रजा) के साथ वहां पहुंचा। वहां पहले से अनवर ढेबर, कुबेर राठी समेत सभी 6 आरोपी मौजूद थे।
  • हमला और धमकी: आरोप है कि 4 करोड़ रुपये देने से साफ इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने गंदी गालियां दीं और बुजुर्ग कारोबारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य आरोपियों ने पीड़ित और उनके पूरे परिवार को जान से मारने तथा रायपुर से भगा देने की धमकी दी।

पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के बाद ही आरोपियों के आपसी गठजोड़ और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

Back to top button