Chhattisgarh News

Indian Railways:त्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी सौगात: 6 अक्टूबर से दौड़ेगी LTT-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन, दोनों दिशाओं में लगाएगी 4-4 फेरे

Indian Railways:आगामी त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 1 बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) और सांतरागाछी के बीच 1 नई साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

गाड़ी संख्या 01107 LTT-सांतरागाछी पूजा स्पेशल का टाइम टेबल(Indian Railways)

रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल 6 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक प्रत्येक मंगलवार को एलटीटी से रात 8.20 बजे रवाना होगी।

यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 12.04 बजे गोंदिया, 2.15 बजे दुर्ग, 2.55 बजे रायपुर, शाम 4.45 बजे बिलासपुर और 6.33 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन सफर के 3 दिन सुबह 5 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-LTT पूजा स्पेशल का टाइम टेबल

इसी तरह वापसी में, गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल 8 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक प्रत्येक गुरुवार को सुबह 11 बजे सांतरागाछी से रवाना होगी।

यह ट्रेन रात 8.08 बजे रायगढ़ और 10.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। अगले दिन रात 12.05 बजे रायपुर, 1.10 बजे दुर्ग और 3.08 बजे गोंदिया पहुंचेगी। इसके बाद यह रात 9.30 बजे अपने गंतव्य एलटीटी पहुंचेगी।

22 LHB कोच की मिलेगी सुविधा

यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 LHB कोच लगाए जाएंगे। कोचों की संरचना इस प्रकार होगी:

  • 15 वातानुकूलित 3 श्रेणी
  • 3 वातानुकूलित 2 श्रेणी
  • 1 वातानुकूलित 1 श्रेणी
  • 1 पेंट्रीकार
  • 2 पावरकार

इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी और ठहराव की विस्तृत जानकारी अधिकृत रेलवे वेबसाइट, NTES या रेलमदद ऐप के माध्यम से जरूर जांच लें।

Related Articles

Back to top button