Kajal Raghwani vs Nirahua: ‘पत्नी को छोड़ आम्रपाली संग कुंभ क्यों गए?’ काजल राघवानी ने लाइव आकर खोली निरहुआ की पोल

Kajal Raghwani vs Nirahua: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ (Bhojpuri Bawaal) में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही के एपिसोड में तेज प्रताप यादव द्वारा आयोजित डिनर पार्टी में भोजपुरी सितारों के बीच जमकर बहस हुई थी। इस दौरान दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने काजल राघवानी (Kajal Raghwani) को घेर लिया था। अब इस पूरे विवाद पर काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर निरहुआ और आम्रपाली को करारा जवाब दिया है।
खबर की मुख्य बातें (Highlights)
- डिनर टेबल का बवाल: ‘भोजपुरी बवाल’ शो में काजल ने आम्रपाली पर काम छीनने का आरोप लगाया था।
- निरहुआ को दिया जवाब: काजल ने लाइव आकर कहा— “दिनेश जी, आपने मुझे औकात दिखाने की बात कहकर अपनी औकात दिखा दी है।”
- कुंभ मेले का उठाया मुद्दा: काजल ने निरहुआ से पूछा कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर कुंभ में आम्रपाली का हाथ पकड़कर क्यों नहा रहे थे?
- घटी इज्जत: काजल ने साफ कहा कि अब निरहुआ के लिए उनके मन में जीरो परसेंट इज्जत बची है।
‘भोजपुरी बवाल’ की डिनर पार्टी में क्या हुआ था?
शो में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, निरहुआ और काजल राघवानी के लिए एक खास डिनर अरेंज किया था, ताकि सभी सितारे एक साथ बैठ सकें। हालांकि, डिनर टेबल पर काजल राघवानी ने सीधे तौर पर आम्रपाली पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से निरहुआ अब काजल के साथ काम नहीं करते। काजल ने यह भी कहा कि उनके हाथ से कई फिल्में इसी वजह से चली गईं।
काजल के इन सवालों पर निरहुआ और आम्रपाली भड़क गए और दोनों ने मिलकर काजल को घेर लिया। निरहुआ ने शो में काजल को यहां तक कह दिया था कि वह उन्हें उनकी औकात दिखा देंगे।
काजल राघवानी का पलटवार: ‘आपने अपनी औकात दिखा दी’
डिनर टेबल के इस हंगामे के बाद काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने शो में जो कुछ भी कहा था, वह पूरी तरह सच है और उन्हें अटेंशन लेने की कोई बीमारी नहीं है।
निरहुआ पर निशाना साधते हुए काजल ने कहा, “दिनेश जी ने जो मेरे लिए कहा है कि ‘आप मेरी औकात दिखा देंगे’, यह कहकर असल में आपने अपनी औकात दिखा दी है। पहले मैं आपकी जो इज्जत करती थी, वह अब मैं जीरो परसेंट करूंगी।” आम्रपाली के बारे में काजल ने सफाई दी कि उन्होंने बहुत प्यार और प्रोफेशनल तरीके से पूछा था कि वह उन्हें काम क्यों नहीं करने देतीं, लेकिन आम्रपाली ने उन्हें बहुत कुछ सुना दिया।
कुंभ मेले के संगम स्नान पर काजल का तीखा सवाल
काजल राघवानी ने निरहुआ के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए कुंभ मेले का एक पुराना मुद्दा भी छेड़ दिया। उन्होंने लाइव वीडियो में कहा, “कुंभ मेला में आप गए थे, वहां पर आप आम्रपाली जी का हाथ पकड़कर संगम में नहा रहे थे। आपको तो अपनी पत्नी के साथ जाना चाहिए था, तो यह आप कौन सा फर्ज निभा रहे थे?”
काजल ने आगे कहा, “आप बाहर सिर्फ आम्रपाली जी के साथ ज्यादा दिखते हो, लेकिन अपनी पत्नी के साथ आप कभी नजर नहीं आते। गेम जोन हो, शूटिंग का सेट हो या मंदिर जाना हो, आप सिर्फ आम्रपाली के साथ जाते हैं।”
आपको बता दें कि इसी शो के पिछले एपिसोड में निरहुआ ने भावुक होकर कहा था कि आम्रपाली दुबे ने उन्हें इंडस्ट्री में एक नया जीवन दिया है। अब काजल राघवानी के इस तीखे प्रहार के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में यह विवाद और भी गरमाने की उम्मीद है।






