Chhattisgarh News

Charlapalli Barauni Special Trai:छठ यात्रियों को रेलवे की एक और सौगात: चर्लपल्ली-बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Charlapalli Barauni Special Trai: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने एक और बड़ी राहत दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ से बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल (07588) का समय(Charlapalli Barauni Special Trai)

गाड़ी संख्या 07588 चर्लपल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल 8 और 15 नवंबर (प्रत्येक रविवार) को चर्लपल्ली से दोपहर 2.00 बजे रवाना होगी।

  • छत्तीसगढ़ में आगमन: यह ट्रेन अगले दिन रात 12.03 बजे गोंदिया, 2.18 बजे दुर्ग, 3.05 बजे रायपुर और सुबह 5.00 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
  • गंतव्य: बिलासपुर से रवाना होकर यह तीसरे दिन रात 2.15 बजे बरौनी स्टेशन पहुंचेगी।

बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल (07589) का समय

वापसी में गाड़ी संख्या 07589 बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल 10 और 17 नवंबर (प्रत्येक मंगलवार) को बरौनी से तड़के सुबह 3.00 बजे रवाना होगी।

  • छत्तीसगढ़ में आगमन: अगले दिन रात 1.30 बजे बिलासपुर, 3.15 बजे रायपुर, 4.00 बजे दुर्ग और सुबह 6.28 बजे गोंदिया पहुंचेगी।
  • गंतव्य: गोंदिया से आगे बढ़कर यह ट्रेन शाम 7.02 बजे (19.02 बजे) चर्लपल्ली स्टेशन पहुंचेगी।

23 कोच की सुविधा और प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 17 एसी थर्ड (AC 3-Tier), 3 एसी द्वितीय सह तृतीय श्रेणी, 1 एसी प्रथम श्रेणी (1st AC) और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में काजीपेट, पेद्दापल्ली, रामागुंडम, मंचिर्याल, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चांदाफोर्ट, वडसा, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, नुआगांव, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी नॉर्थ केबिन, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, प्रधानखूंटा, बराकर, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा और किउल स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Back to top button