Chhattisgarh NewsExclusive

Raipur Sabzi Mandi Band: 9 से 11 नवंबर तक बंद रहेगी थोक मंडी

CG News (रायपुर): Raipur Sabzi Mandi Band रहने की खबर घर की रसोई संभालने वालों के लिए अहम है। राजधानी रायपुर के डूमरतराई स्थित श्रीराम थोक सब्जी बाजार में दिवाली के मौके पर 9, 10 और 11 नवंबर को मंडी बंद रहेगी। ऐसे में लोग पहले से सब्जियों का इंतजाम कर सकते हैं।

बढ़ी आवक से सब्जियां सस्ती

राजधानी के बाजारों में सब्जियों की आवक बढ़ने से कीमतों में अच्छी नरमी आई है। थोक कारोबारियों के मुताबिक बेंगलुरु और नासिक से रोजाना टमाटर की 20 से 25 गाड़ियां पहुंच रही हैं। स्थानीय बाड़ियों की सब्जियां भी बाजार में आने लगी हैं। बाहरी राज्यों से भरपूर आपूर्ति और स्थानीय उत्पादन का असर थोक से लेकर चिल्हर बाजार तक दिख रहा है।

Raipur Sabzi Mandi Band: व्यापारी संघ ने क्या कहा

श्रीराम थोक सब्जी व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि मंडी में भरपूर आवक है। हालांकि दिवाली पर तीन दिन की मंडी बंदी के दौरान फुटकर कीमतों में स्थानीय मांग और उपलब्ध स्टॉक के हिसाब से उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सब्जियों के ताजा भाव (रुपये प्रति किलो)

सब्जीथोकचिल्हर
टमाटर12-1530-40
गोभी10-1530-40
लौकी5-815-20
पत्ता गोभी6-815-20
कद्दू6-815-20
मिर्च25-3040-50
बरबट्टी20-2535-40
आलू10-1220-25
धनिया30-4070-80

उपभोक्ताओं को राहत

दिवाली की खरीदारी और तैयारियों के बीच सब्जियों के सस्ते होने से आम लोगों को राहत मिली है। मंडी बंद रहने के तीन दिनों में चिल्हर भाव बदल सकते हैं, इसलिए जरूरत की सब्जियां पहले खरीद लेना बेहतर रहेगा।

मंडी भाव की आधिकारिक जानकारी Agmarknet पोर्टल पर मिलती है। रायपुर की खबरें और दिवाली से जुड़ी खबरें जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button