ExclusiveChhattisgarh News

CG 104 Helpline Band: 14 महीने से ठप आरोग्य सेवा, मरीज परेशान

CG News (रायपुर): CG 104 Helpline Band होने से प्रदेश के मरीजों को घर बैठे मिलने वाली स्वास्थ्य सलाह पूरी तरह रुक गई है। छत्तीसगढ़ की 104 आरोग्य हेल्पलाइन करीब 14 महीने से बंद पड़ी है। टेंडर, बजट और अनुबंध विस्तार की प्रक्रिया में उलझी इस सेवा का सीधा असर आम मरीजों, गर्भवती महिलाओं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी लेने वालों पर पड़ रहा है।

रोज 2500 से ज्यादा लोगों से होता था संपर्क

इस हेल्पलाइन पर रोज औसतन 400 से 500 इनकमिंग कॉल आती थीं। लोग बीमारी के शुरुआती लक्षण, प्राथमिक उपचार और दवाओं के सामान्य इस्तेमाल की जानकारी लेते थे। कॉल सेंटर की टीम रोज करीब 2000 आउटगोइंग कॉल भी करती थी, जिनमें अस्पताल से छुट्टी के बाद मरीजों का हाल पूछा जाता था और जरूरत पड़ने पर फॉलोअप किया जाता था।

CG 104 Helpline Band: कहां अटकी सेवा

जानकारी के मुताबिक जेन प्लस कंपनी 2022 से 104 आरोग्य सेवा चला रही थी। कंपनी का अनुबंध अक्टूबर 2025 में खत्म हो गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को मौखिक रूप से काम जारी रखने को कहा, लेकिन लिखित में अनुबंध विस्तार नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि कंपनी को कई महीनों से भुगतान भी नहीं मिला था। आखिरकार कंपनी ने कर्मचारियों को क्लोजर लेटर जारी कर सेवा बंद कर दी।

गर्भवती महिलाओं और आयुष्मान लाभार्थियों पर असर

इस सेवा के जरिए गर्भवती महिलाओं को फोन पर स्वास्थ्य परामर्श मिलता था। आयुष्मान योजना की जानकारी और अस्पतालों से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने की सुविधा भी थी। अब छोटी-छोटी जानकारी के लिए भी लोगों को अस्पताल और विभागों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों के लोगों के लिए यह सेवा खास तौर पर उपयोगी थी।

कब शुरू होगी सेवा?

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि टेंडर और बजट की प्रक्रिया पूरी कर 104 आरोग्य सेवा दोबारा कब शुरू होगी। तब तक लोगों को इलाज संबंधी जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना होगा।

स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की वेबसाइट पर मिलती है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य की खबरें और आयुष्मान योजना अपडेट जनदखल पर पढ़ें।

Related Articles

Back to top button