CG Weather Update Today: अर्नब के असर से 5 जिलों में ऑरेंज और 22 में येलो अलर्ट, रायपुर का पारा 4.8 डिग्री नीचे

CG News (रायपुर): CG Weather Update Today में चक्रवात अर्नब का असर साफ दिख रहा है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना जताई है। चक्रवात अर्नब की हर अपडेट पढ़ें।
रायपुर में ठिठुरन वाली बारिश
बुधवार को रायपुर में सुबह से शुरू हुई बारिश रात तक चलती रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज हुआ।
इन 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर और दंतेवाड़ा।
इन जिलों में येलो अलर्ट
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, बेमेतरा, बलौदाबाजार, महासमुंद, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और सुकमा।
हवा की रफ्तार
- बस्तर संभाग: 10 से 20 किमी प्रति घंटा, मध्यम से भारी बारिश
- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा संभाग: 15 से 20 किमी प्रति घंटा, हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश
शुक्रवार से बढ़ेगी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शुक्रवार से न्यूनतम तापमान गिरने के आसार हैं। अभी यह सामान्य से 2 से 3 डिग्री ज्यादा है। लोगों से खराब मौसम में पेड़ों, खुली जगहों और कमजोर इमारतों के पास न रुकने की अपील की गई है। ताजा पूर्वानुमान मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर पर देखें।






