CG Train Cancelled: 6 से 18 दिसंबर तक 10 ट्रेनें रद्द, 27 पर असर

बिलासपुर/जनदखल। CG Train Cancelled की इस खबर ने दिसंबर में सफर की योजना बना रहे यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चौथी रेल लाइन के काम के लिए मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। इसके चलते 6 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर जोन की कुल 27 ट्रेनों पर असर पड़ेगा।
10 रद्द, 11 देरी से, 6 बीच में खत्म
इस दौरान 10 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। 11 ट्रेनें 1 से 9 घंटे तक की देरी से चलेंगी। वहीं 6 ट्रेनों को उनके तय स्टेशन से पहले ही खत्म कर दिया जाएगा। यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
CG Train Cancelled: चांपा में होगा काम
चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा से जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का काम भी होगा। इसी तकनीकी काम की वजह से ट्रेनों के संचालन में यह बदलाव किया गया है।
हसदेव एक्सप्रेस बनेगी पैसेंजर
रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है। कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की तरह चलाया जाएगा। इससे लोकल यात्रियों को राहत मिलेगी।
206 किलोमीटर का प्रोजेक्ट
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी रेल लाइन का काम आखिरी चरण में है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 206 किलोमीटर है। अधिकारियों के मुताबिक नया ट्रैक शुरू होने से इस व्यस्त रूट पर यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का दबाव कम होगा और भविष्य में नई ट्रेनें चलाना भी आसान होगा।
ट्रेनों की ताजा स्थिति भारतीय रेल की NTES वेबसाइट पर देखी जा सकती है। बिलासपुर की खबरें और रेलवे की खबरें जनदखल पर पढ़ें।






