Chhattisgarh News

CG IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 43 IAS अफसरों के तबादले

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रदेश में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य में कुल 43 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं, जिसमें कई नए अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से इतने बड़े पैमाने पर यह फेरबदल किया गया है।

रायपुर संभाग और नगर निगम में बदलाव इस तबादला सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्याम लाल धावडे को रायपुर संभाग का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में भी अहम बदलाव देखने को मिला है, जहां संबित मिश्रा को रायपुर नगर निगम का कमिश्नर बनाया गया है।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कई जिलों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है: पुष्पा साहू को कोरिया जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष कुमार देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। चंदन त्रिपाठी अब बलरामपुर जिले की कमान संभालेंगी। महेंद्रगढ़ जिले के कलेक्टर के रूप में संतान देवी जांगड़े को पदस्थ किया गया है। सारंगढ़ जिले में पद्मिनी बोई को नया कलेक्टर बनाया गया है। रेना जमील को सूरजपुर जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बीजापुर जिले की जिम्मेदारी अब विश्वदीप को सौंपी गई है।

अन्य विभागों में महत्वपूर्ण नियुक्तियां जिलों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण विभागों के सचिव भी बदले गए हैं। राहुल वेंकट को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, रीता यादव को माध्यमिक शिक्षा मंडल का नया सचिव बनाया गया है।

अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार तबादलों के अलावा कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिए गए हैं। सुबोध कुमार को प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। संस्कृति संचालक के पद से विवेक आचार्य को मुक्त कर दिया गया है और अब उनकी जगह संजय कन्नौजे यह पदभार संभालेंगे। वहीं, कैसर अब्दुल्लहक को जल जीवन मिशन के संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Articles

Back to top button