Aamir Khan Death Threat: 3री शादी पर आमिर खान को मिली धमकी, लॉरेंस गैंग का नाम आया सामने; पुलिस ने बढ़ाई घर की सुरक्षा

Aamir Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को उनकी 3री शादी के बाद कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है।(Aamir Khan Death Threat) शनिवार को 1 वॉयस क्लिप और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है।
धमकी के बाद पुलिस ने बांद्रा पश्चिम के पाली हिल स्थित आमिर खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक आमिर खान फिलहाल देश से बाहर हैं।
खबर की मुख्य बातें (Highlights)
- धमकी का मामला: 3री शादी को लेकर आमिर को कथित तौर पर लॉरेंस गैंग से धमकी मिली है।
- सुरक्षा सख्त: मुंबई पुलिस ने वॉयस क्लिप की जांच शुरू की और घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
- लव जिहाद का आरोप: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट से हुई शादी को लव जिहाद बताया गया है।
- आमिर की सफाई: एक्टर ने कहा- मेरी 3 शादियों में किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया।
धमकी और जांच: क्या बोली मुंबई पुलिस?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक न तो वॉयस क्लिप और न ही सोशल मीडिया पोस्ट की असलियत कन्फर्म हुई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवन भारती ने बताया, “हम सोशल मीडिया पोस्ट और वॉयस क्लिप की सत्यता की जांच कर रहे हैं।”
बता दें कि शनिवार को 1 खबर सामने आई थी कि आमिर खान को लॉरेंस गैंग की तरफ से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से 1 लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया है। इस लेटर में आमिर की 5 जुलाई को हुई शादी को लव जिहाद बताया गया है।
लव जिहाद के आरोपों पर आमिर खान की दो टूक
3री शादी करने के बाद एक्टर आमिर खान को सोशल मीडिया पर लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहा जा रहा था। रेडिफ के साथ बातचीत में आमिर ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए बेबाक जवाब दिया।
आमिर ने कहा- “मेरी 3 शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया है, क्योंकि ये शादियां सिविल मैरिज थीं। मेरी 3री पत्नी गौरी हिंदू नहीं बल्कि 1 ईसाई हैं।”
आमिर ने आगे बताया, “मेरी बेटी इरा की शादी 1 हिंदू से हुई है। मेरी 2 बहनों (निखत खान और फरहत खान) के पति भी हिंदू हैं। मेरे कजिन मंसूर की शादी भी 1 ईसाई से हुई है।”






