US-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने फोटो से दी ईरान को ‘Adios’ की धमकी, क्या मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ेगा महायुद्ध?

Donald Trump photo war to Iran:वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका और ईरान (US-Iran) के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के बीच सीजफायर (Ceasefire) और शांति समझौते को लेकर व्हाइट हाउस में हुई अहम बैठक बेनतीजा रहने के बाद अब स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर एक विवादित और रहस्यमय तस्वीर साझा कर कूटनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। ट्रंप की इस ‘फोटो वॉर’ (Photo War) को ईरान के लिए खुली चेतावनी और युद्ध के फिर से शुरू होने (War Restart Threat) के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रंप के ‘Adios’ पोस्ट में क्या है?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक एआई (AI) जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की है।
- इस तस्वीर में ईरानी झंडे लगे सैन्य जहाजों में जोरदार विस्फोट होते हुए और आसमान में मलबा उड़ते हुए दिखाया गया है।
- तस्वीर में एक अमेरिकी ध्वज वाला अत्याधुनिक ड्रोन भी नजर आ रहा है।
- सबसे ज्यादा ध्यान इस पोस्ट के कैप्शन ने खींचा है, जिसमें ट्रंप ने सिर्फ एक शब्द लिखा है- “Adios” (जिसका स्पेनिश में मतलब ‘अलविदा’ होता है)।
इसके अलावा, ट्रंप की एक और पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें ईरान के नक्शे पर अमेरिकी झंडा लगाकर उसे “United States of Middle East” बताया गया है। इन तस्वीरों के साथ कोई आधिकारिक सैन्य बयान तो नहीं आया है, लेकिन विजुअल्स इतने आक्रामक हैं कि पूरी दुनिया अलर्ट मोड पर आ गई है।
पोस्ट का क्या मतलब है? क्या फिर होगा हमला?
इस तस्वीर के मायने साफ हैं। रक्षा विशेषज्ञों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप का यह पोस्ट ईरान पर भारी मनोवैज्ञानिक दबाव (Psychological Pressure) बनाने की एक रणनीति है।
- शांति वार्ता में अड़ियल रवैया: ईरान लगातार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) पर अपना नियंत्रण छोड़ने और परमाणु कार्यक्रम बंद करने से इनकार कर रहा है। ट्रंप का यह पोस्ट संदेश है कि यदि डील नहीं हुई, तो अमेरिका सैन्य विकल्पों (Military Action) की ओर वापस लौटेगा।
- बदले की चेतावनी: हाल ही में ईरान ने कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला कर अमेरिका के करोड़ों के ‘रीपर ड्रोन’ तबाह किए थे और सैनिकों को घायल किया था। यह तस्वीर उसी के पलटवार की स्पष्ट चेतावनी मानी जा रही है।
कुल मिलाकर, ट्रंप की ‘फोटो वॉर’ ने यह साबित कर दिया है कि अमेरिका अब कूटनीति से ज्यादा आक्रामकता के मूड में है। यदि ईरान ने अपनी जिद नहीं छोड़ी, तो मिडिल ईस्ट एक बार फिर भयंकर विनाशकारी युद्ध की आग में झुलस सकता है।



