Sports

IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 400 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Vaibhav Sooryavanshi IPL 2026:आईपीएल 2026 (IPL 2026) में इस बार कई युवा खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के महज 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने तो दिग्गजों के भी होश उड़ा दिए हैं। मंगलवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते ही वैभव ने एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया। वह इस सीजन में 400 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनकी इस बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें ‘ऑरेंज कैप’ (Orange Cap) का हकदार बना दिया है।

9 पारियों में हासिल किया 400 रनों का जादुई आंकड़ा

बाएं हाथ के इस युवा सनसनी ने बड़े-बड़े गेंदबाजों की नींद हराम कर रखी है।

  • वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 की अब तक की 9 पारियों में कुल 400 रन बना लिए हैं।
  • उन्होंने इस सीजन की शुरुआत 52 रनों की पारी से की थी। इसके बाद उनके बल्ले से लगातार 31, 39, 78, 46, 8 और फिर एसआरएच (SRH) के खिलाफ 103 रनों की ऐतिहासिक शतकीय पारी निकली। (हालांकि, एक मैच में वह 0 पर भी आउट हुए थे)।
  • इस टूर्नामेंट में उनका बल्लेबाजी औसत 44.44 का है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का है, जो किसी भी गेंदबाज को डराने के लिए काफी है।
  • वैभव ने अब तक विराट कोहली की ही तरह टूर्नामेंट में 37 छक्के जड़े हैं।

मोहित शर्मा ने की एमएस धोनी से तुलना, बताया ‘ऑरा’

वैभव की इस शानदार फॉर्म और लोकप्रियता को देखते हुए क्रिकेट जगत भी हैरान है। भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने वैभव की तुलना सीधे एमएस धोनी (MS Dhoni) से कर दी है।

मैच से पहले क्रिकबज पर मुरली कार्तिक के साथ बातचीत करते हुए मोहित शर्मा ने कहा, “मैंने महेंद्र सिंह धोनी के लिए वो प्यार देखा है कि चाहे किसी भी मैदान पर जाएं, उनके लिए एक ही नाम और एक ही ऑरा दिखता है। अब मैंने दूसरा ऐसा व्यक्ति वैभव को देखा है। सभी 10 फ्रेंचाइजी में, आप जिस भी मैदान पर जाते हैं, उन्हें हर दिशा से भरपूर प्यार मिल रहा है। कमेंटेटर्स से लेकर विपक्षी खिलाड़ी तक, सब उनसे बात करना चाहते हैं।”

महज 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप पहनकर मैदान पर उतरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं।

Related Articles

Back to top button