CG School Holiday Arnab: चक्रवात के असर से कई जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, कवर्धा में 2 दिन छुट्टी

CG News (रायपुर): CG School Holiday Arnab को लेकर बुधवार सुबह कई जिलों में आनन-फानन आदेश जारी हुए। चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं। दक्षिण बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ मौसम की हर अपडेट पढ़ें।
इन जिलों में आज स्कूल बंद
- धमतरी: सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
- बालोद: सभी स्कूलों में छात्रों की छुट्टी, शिक्षकों को छुट्टी नहीं
- बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कांकेर: स्कूलों में अवकाश
- राजनांदगांव और मोहला-मानपुर: सभी स्कूल बंद
- कवर्धा: 28 और 29 अक्टूबर दोनों दिन सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद
कलेक्टरों को मिला अधिकार
स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को हालात के हिसाब से स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का अधिकार दिया है। इसी के तहत अलग-अलग जिलों में जिला शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी किए।
इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, कांकेर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बालोद और रायपुर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। हवा की रफ्तार 60 से 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
रेलवे ने भी जारी की एडवाइजरी
चक्रवात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यात्रा से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर जरूर देख लें। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जर्जर भवनों से दूर रहने की अपील की है।






