National

Strait of Hormuz Attack: 1 भारतीय की मौत पर सख्त हुआ भारत; विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब, घायलों में 6 इंडियन

National News (New Delhi): पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब भारतीयों पर पड़ने लगा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में कमर्शियल जहाजों पर हुए मिसाइल हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत के बाद केंद्र सरकार सख्त हो गई है।

लगातार हो रहे इन हमलों (Strait of Hormuz Attack) पर कड़ा रुख अपनाते हुए, भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने मंगलवार को ईरानी राजदूत और अन्य राजनयिकों को तलब किया। बताया जा रहा है कि इनमें ईरान के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी भी शामिल हैं।

खबर की मुख्य बातें (Highlights)

  • भारत का एक्शन: भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरानी राजनयिकों को तलब कर कड़ा संदेश दिया है।
  • UAE में हमला: होर्मुज के पास तेल टैंकरों पर हमले में 1 भारतीय की मौत, 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी घायल।
  • ओमान के पास अटैक: साइप्रस के झंडे वाले जहाज पर हमले के बाद 10 भारतीय बचाए गए, 1 अब भी लापता।
  • बढ़ता तनाव: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी; ईरान बोला- हम होर्मुज के ‘संरक्षक’ हैं।

UAE के पास तेल टैंकरों पर मिसाइल अटैक, 1 भारतीय की मौत

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में दो कमर्शियल तेल टैंकरों पर कथित तौर पर ईरानी मिसाइल से हमले किए गए हैं।

इस भीषण हमले में जहाज पर सवार चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई है, जबकि 8 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं, जिनमें से 4 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यूएई ने इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन और क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया है।

ओमान तट के पास भी हुआ था हमला, 1 भारतीय क्रू मेंबर लापता

इससे पहले रविवार को ओमान के तट के पास साइप्रस के ध्वज वाले एक कमर्शियल जहाज ‘जीएफएस गैलेक्सी’ (GFS Galaxy) पर भी हमला हुआ था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, यह हमला ईरान की ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ (IRGC) द्वारा किया गया था।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है:

भारत की दो टूक- तुरंत रुकें कमर्शियल जहाजों पर हमले

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच एक बार फिर से भड़क रहे इस युद्ध (Strait of Hormuz Attack) के बीच भारत ने शांति की अपनी अपील को दोहराया है। भारत सरकार ने दो टूक शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों और असैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए।

अमेरिका और ईरान में तनातनी चरम पर

इस पूरे विवाद के बीच अमेरिका और ईरान आमने-सामने आ गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका ईरान के खिलाफ ‘बहुत कड़ी कार्रवाई’ कर रहा है। इसी के चलते लगातार तीसरी रात अमेरिकी बलों ने ईरान पर जवाबी हमले किए हैं।

दूसरी तरफ, अमेरिका की इन धमकियों का जवाब देते हुए ईरान के विदेश मंत्री ने स्पष्ट किया है कि तेहरान हर हाल में होर्मुज स्ट्रेट का ‘संरक्षक’ बना रहेगा।

Related Articles

Back to top button