Sports

Lhuan-dre Pretorius 188:T20 क्रिकेट में मची भयंकर तबाही: 20 साल के लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना ‘महारिकॉर्ड’, खेली 188 रनों की ऐतिहासिक पारी

Lhuan-dre Pretorius 188:टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) के इतिहास में एक ऐसा चमत्कार हुआ है, जिसका इंतजार क्रिकेट फैंस पिछले 13 सालों से कर रहे थे। साउथ अफ्रीका (South Africa) के 20 वर्षीय युवा सनसनी लुआन ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने बतौर बल्लेबाज टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

उन्होंने ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल (Chris Gayle) का वह ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है, जो साल 2013 से अजेय बना हुआ था। गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे की टीम के खिलाफ 175 रनों की नाबाद और धुआंधार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच (172 रन) जैसे दिग्गज इस रिकॉर्ड के करीब जरूर पहुंचे थे, लेकिन इसे तोड़ नहीं पाए थे। अब 13 साल बाद प्रीटोरियस ने इस रिकॉर्ड को चकनाचूर कर क्रिकेट की किताबों में नया इतिहास लिख दिया है।

79 गेंदों में जड़े 188* रन, छक्कों की कर दी बारिश(Lhuan-dre Pretorius 188)

CSA T20 चैलेंज टूर्नामेंट में नाइट्स (Knights) के खिलाफ खेलते हुए साउथ अफ्रीका टाइटन्स (Titans) फ्रेंचाइजी के बल्लेबाज लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने मैदान के हर कोने में रन बरसाए।

उन्होंने मात्र 79 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 188 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान प्रीटोरियस ने 13 गगनचुंबी छक्के और 15 शानदार चौके जड़े।

उनकी इस पारी की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने पहले 50 रन महज 24 गेंदों में पूरे किए। इसके बाद अगली 16 गेंदों में ही उन्होंने अपना शतक (Century) पूरा कर लिया और 150 रनों का जादुई आंकड़ा छूने के लिए उन्होंने सिर्फ 58 गेंदें लीं। अगर उनके पास खेलने के लिए एक ओवर और होता, तो टी20 क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक (Double Century) भी देखने को मिल सकता था।

दूसरे पायदान पर खिसके क्रिस गेल

इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही लुआन ड्रे प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर-1 बन गए हैं, जबकि क्रिस गेल 175 रनों की नाबाद पारी के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं।

गेल की वह खौफनाक पारी आज भी गेंदबाजों के जहन में ताजा है, जब उन्होंने मात्र 66 गेंदों पर 13 चौकों और 17 छक्कों की मदद से यह करिश्मा किया था।

T20 इतिहास की 5 सबसे बड़ी पारियां (Highest Scores in T20)

रैंकखिलाड़ी (Player)हाईएस्ट स्कोर (Highest Score)
1लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (Lhuan-dre Pretorius)188*
2क्रिस गेल (Chris Gayle)175*
3एरोन फिंच (Aaron Finch)172
4हमजा खान (Hamza Khan)164*
5करनबीर सिंह (Karanbir Singh)164

भारत के लिए केएल राहुल के नाम है सबसे बड़ी पारी

भारतीय क्रिकेट की बात करें तो, भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) के नाम दर्ज है। उन्होंने यह अद्भुत रिकॉर्ड इसी साल आईपीएल 2026 (IPL 2026) के दौरान अपने नाम किया था।

केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 152 रनों की नाबाद और धुआंधार पारी खेली थी। हालांकि, दुनिया के टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वह शामिल नहीं हैं, लेकिन 152 रनों के स्कोर के साथ वह ओवरऑल लिस्ट में 17वें पायदान पर काबिज हैं।

Related Articles

Back to top button