Entertainment

Ranveer Singh Banned: ‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन, बॉलीवुड में लगा बैन; जानें पूरा मामला

Ranveer Singh FWICE Ban:मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और फिल्म निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के बीच ‘डॉन 3’ (Don 3) को लेकर चल रहा विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने रणवीर सिंह पर बड़ा एक्शन लेते हुए उनके खिलाफ ‘नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव’ (Non-Cooperation Directive) यानी बैन जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि जब तक यह विवाद नहीं सुलझता, तब तक कोई भी प्रोडक्शन हाउस, स्टूडियो, टेक्नीशियन या वर्कर रणवीर सिंह के साथ काम नहीं करेगा।

क्या है पूरा विवाद?

अगस्त 2023 में ‘डॉन 3’ के लिए रणवीर सिंह के नाम का आधिकारिक ऐलान किया गया था और एक प्रोमो भी शूट किया गया था। लेकिन शूटिंग शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले रणवीर ने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए।

  • 45 करोड़ का हर्जाना: एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस अचानक फैसले से हुए भारी नुकसान का हवाला देते हुए 11 अप्रैल 2026 को FWICE में शिकायत दर्ज कराई। मेकर्स ने प्री-प्रोडक्शन में हुए नुकसान के लिए करीब 45 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है।
  • रणवीर ने की थी तीन फिल्मों की डील: FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित के मुताबिक, रणवीर ने तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उनके साथ स्क्रिप्ट पर चर्चा हो चुकी थी और रेकी भी हो चुकी थी। ऐसे में आखिरी वक्त पर फिल्म छोड़ना इंडस्ट्री के नियमों का उल्लंघन है।

FWICE की कार्रवाई और रणवीर की चुप्पी

FWICE ने इस मसले को सुलझाने के लिए रणवीर सिंह को चर्चा के लिए बुलाया था, लेकिन रणवीर की टीम ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यह फेडरेशन के अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। इसके बाद 25 मई 2026 को फेडरेशन ने यह सख्त कदम उठाते हुए उन पर बैन लगा दिया।

बैन लगने के बाद रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। प्रवक्ता ने कहा कि रणवीर फिल्म बिरादरी और ‘डॉन’ फ्रैंचाइजी का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने पेशेवर मामलों और निजी संबंधों को गरिमा के साथ संभालने के लिए जानबूझकर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी है।

इस विवाद की जड़ रणवीर की हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) को भी माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद क्रिएटिव डिफरेंस और स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग को लेकर रणवीर और मेकर्स के बीच अनबन शुरू हुई थी, जिसके बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button