Share Market Today 26 October: सेंसेक्स 535 अंक लुढ़का फिर संभला, इंफोसिस ने IT शेयरों को गिराया

बिजनेस डेस्क। Share Market Today 26 October को हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:22 बजे सेंसेक्स 535 अंक यानी 0.73% गिरकर 72,588.55 पर आ गया। निफ्टी 50 भी 180 अंक टूटकर 22,420 तक फिसल गया। हालांकि दोपहर तक शेयर बाजार निचले स्तर से संभल गया।
दोपहर तक बाजार ने की वापसी
सुबह 11 बजे सेंसेक्स 21 अंक की बढ़त के साथ 73,145 पर कारोबार कर रहा था। दोपहर करीब 12:10 बजे सेंसेक्स लगभग सपाट 73,112.98 पर और निफ्टी 22,604 के आसपास था। फार्मा और हेल्थकेयर शेयर 1% से ज्यादा चढ़े।
गिरावट की 3 बड़ी वजहें
- इंफोसिस का झटका: कंपनी ने पूरे साल की ग्रोथ का अनुमान उम्मीद से ज्यादा घटाया, जिससे निफ्टी IT इंडेक्स 1.79% टूटा
- महंगा कच्चा तेल: ब्रेंट क्रूड 114.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है
- पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों से चिंता बनी हुई है
टॉप गेनर और लूजर
शुरुआती कारोबार में कोटक महिंद्रा बैंक 3.15% चढ़कर टॉप गेनर रहा। वहीं श्रीराम फाइनेंस 5.47% टूटकर सबसे बड़ा लूजर रहा। इंफोसिस 2.63%, एशियन पेंट्स 1.92% और बजाज फाइनेंस 1.91% गिरे। दोपहर तक डॉ. रेड्डीज, BSE और JSW स्टील भी बढ़त में रहे।
52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब निफ्टी
निफ्टी अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर 22,179.90 से सिर्फ 1% ऊपर है। डर का पैमाना माने जाने वाला इंडिया VIX 3.91% चढ़कर 17.52 पर पहुंच गया। निवेशकों की नजर बुधवार को आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर है।






